Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश दिवस पर होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

उत्तर प्रदेश दिवस-2021 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा मंडल स्तर पर 1

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM (IST)
उत्तर प्रदेश दिवस पर होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
उत्तर प्रदेश दिवस पर होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

सहारनपुर जेएनएन। उत्तर प्रदेश दिवस-2021 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा मंडल स्तर पर 18 से 19 जनवरी को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में सिर्फ उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में मंडलायुक्त द्वारा नामित अपर आयुक्त या अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात सदस्य होंगे।

loksabha election banner

प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने इस आश्य के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सांस्कृतिक दल 12 जनवरी तक अपने भरे हुए आवेदन पत्र मंडलीय सूचना कार्यालय, सहारनपुर में जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंडलायुक्त द्वारा नामित कला क्षेत्र के तीन विशेषज्ञ, आकाशवाणी, दूरदर्शन या विश्वविद्यालय से लिए जा सकते हैं। दो सदस्य संस्कृति विभाग द्वारा नामित विशेषज्ञ विभागीय कर्मचारी व अधिकारी होंगे। जिला सूचना अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। प्रतियोगिता का नाम उत्तर प्रदेश दिवस-2021 सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगा। प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश तथा सहयोगी स्थानीय जिला प्रशासन होगा। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कलाकार ही सम्मिलित हो सकेंगे। प्रतियोगिता की अवधि अधिकतम 20 मिनट होगी। प्रतियोगिता का मूल्यांकन तीन श्रेणियों में पृथक-पृथक होगा जिनके कुल योग के आधार पर किया जाएगा। गायन के दल में न्यूनतम छह तथा अधिकतम आठ सदस्य होंगे, लोकनृत्य के दल में न्यूनतम 13 तथा अधिकतम 16 सदस्य होंगे। लोक नाट्य में न्यूनतम 20 तथा अधिकतम 25 सदस्य होंगे। प्रारूप जिला सूचना अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार प्राप्त दल को 24 से 26 जनवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रस्तुति का अवसर भी दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.