सहारनपुर-उत्तराखंड पुलिस मिलकर रोकेंगे अपराध
सहारनपुर : आने वाले लोकसभा चुनाव तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड
सहारनपुर : आने वाले लोकसभा चुनाव तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड पुलिस सहारनपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि सहारनपुर पुलिस द्वारा डाट काली मंदिर पर एक पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा।
शुक्रवार को उत्तराखंड के डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार पुलिस लाइन में सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव व सीमा पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। इसके लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के उत्तराखंड की सीमा से मिलते थानों को भी इस बैठक में शामिल किया गया। दोनों ही राज्यों की पुलिस को किसी भी तरह की तस्करी से निपटने के लिए संयुक्त अभियान चलाने का बैठक में निर्णय लिया गया। इस मौके पर डांट मंदिर के पास सहारनपुर पुलिस द्वारा पुलिस चौकी स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में आईजी सहारनपुर शरद सचान, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसएसपी हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी, देहरादून के एसपी देहात परमेंद्र डोभाल, सीओ सदर चौब ¨सह वर्मा, आदि मौजूद रहे।