बेसहारा गायों को कान्हा उपवन मिलेगा आसरा
सहारनपुर। सहारनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में भूखी प्यासी आवारा भटकती गायों को आश्र
सहारनपुर। सहारनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में भूखी प्यासी आवारा भटकती गायों को आश्रय देने की पहल नगर निगम ने शुरू कर दी है। इन बेसहारा गायों को आसरा देने के लिए कान्हा उपवन का निर्माण कराने की प्रक्रिया तेजी से अपनाई जा रही है।
प्रदेश सरकार ने आवारा भटकती व भूख प्यास तथा बीमारी की हालत में सड़कों पर दम तोड़ने वाली गायों के प्रति गंभीर रुख अपनाया है। शासन द्वारा प्रत्येक जिले में एक कान्हा उपवन का निर्माण करा इन गायों को संरक्षण दिया जाएगा। इसी परिणाम स्वरूप नगर निगम द्वारा कान्हा उपवन के लिए नवादा गांव से आगे भूमि तलाश का कार्य काफी समय पूर्व पूरा कर लिया था। शासन द्वारा निर्धारित बजट आवंटित नहीं किए जाने के कारण उपवन का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका था। अब शासन द्वारा कुल बजट की पहली किश्त जारी करने के साथ ही निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी माह के अंतिम सप्ताह में कान्हा उपवन का शुभारंभ कराने की तैयारी है।
95 लाख की लागत से होगा तैयार
कान्हा उपवन निर्माण पर करीब 95 लाख रुपये का खर्च आएगा। करीब 3800 वर्ग मीटर में बनाए जाने वाले इन उपवन में गायों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखे जाने की योजना है। गायों का नियमित होगा चैकअप
कान्हा उपवन में निराश्रित गायों के लिए चारा, पानी व नियमित जांच की विशेष व्यवस्था की जा रही है। शासन द्वारा भी गायों के चारे आदि के लिए बजट आवंटित किए जाने के अलावा सामाजिक संस्थाओं तथा आमजन को भी इससे जोड़ने की योजना है। इनका कहना है..
आवारा गायों को रखने के लिए कान्हा उपवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। यहां गायों की समुचित देखभाल की व्यवस्था की जा रही है। 26 जनवरी को कान्हा उपवन विधिवत शुरू करने की योजना है।
ज्ञानेन्द्र ¨सह, नगर आयुक्त सहारनपुर।