Move to Jagran APP

नगर निगम में भाजपा के दस पार्षद मनोनीत

प्रदेश शासन द्वारा नगर निगम दस पार्षद मनोनीत किए गए हैं और इसी के साथ अब निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। मनोनीत पार्षदों में पार्टी के कई पुराने वफादारों को पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम मिला है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 11:17 PM (IST)
नगर निगम में भाजपा के दस पार्षद मनोनीत

सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश शासन द्वारा नगर निगम दस पार्षद मनोनीत किए गए हैं और इसी के साथ अब निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। मनोनीत पार्षदों में पार्टी के कई पुराने वफादारों को पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम मिला है।

loksabha election banner

सहारनपुर नगर निगम के पहले चुनाव के बाद दिसंबर-2017 में निगम का गठन हुआ था। पहले मेयर भाजपा के संजीव वालिया बने, उनके साथ ही भाजपा ने पार्षद की 28 सीटों पर भी विजय पताका फहराई थी। कई अन्य पार्षदों ने भाजपा को अपना बिना शर्त समर्थन दिया। शासन द्वारा निगम में 10 पार्षद मनोनीत किए गए। मनोनीत पार्षदों में पिछले दो दशक से भाजपा के कार्यालय प्रभारी चंद्रविहार कालोनी निवासी यशपाल कोरी को उनकी निष्ठा का इनाम मिला है। इनके अलावा राधा स्वामी कालोनी निवासी विराट पुरी, जनक नगर निवासी रेखा रोहिला, भूतेश्वर मंदिर रोड श्याम नगर निवासी नंद किशोर शर्मा, मोहल्ला मीरकोट निवासी गोपाल दास खटीक, दयाल कालोनी निवासी सुधीर पंवार, मिल-व्यू कालोनी निवासी अमित त्यागी, चक हरेटी निवासी उमेश शर्मा, नवीन नगर निवासी अंकुर अग्रवाल तथा न्यू पटेल नगर निवासी सुनील शर्मा शामिल हैं। मनोनयन के बाद अब 70 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं मेयर संजीव वालिया का कहना है कि वे निगम को सभी के सहयोग से चला रहे है। मनोनीत पार्षदों से निगम में भाजपा की ताकत बढ़ी है। सभी पार्षदों के क्षेत्रों में विकास कार्य हमेशा से ही प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है और आगे भी इसी रीति-नीति से काम जारी रखे जाएंगे। पार्षदों के मनोनयन पर आयुष मंत्री डा.धर्म सिंह सैनी पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक कुंवर बृजेश सिंह, देवेंद्र निम, चौ. किरत सिंह, अमित वर्मा, गौरव गर्ग, डा.पवन संवई, ठा.राजबीर सिंह आदि ने हर्ष जताया है।

विकास प्राधिकरण में तीन सदस्य नामित

सहारनपुर: प्रदेश शासन के अनुमोदन पर राज्यपाल ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तीन सदस्यों को नामित किया है, इनमें भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व नगराध्यक्ष अमित गगनेजा व पूर्व •िालाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा शामिल है। तीनों सदस्यों के मनोनयन पर मेयर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग आदि ने हर्ष व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.