जीत से कांग्रेसियों में जश्न का माहौल
गागलहेड़ी (सहारनपुर) : तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने की घोषणा के बाद से कांग्रेस
गागलहेड़ी (सहारनपुर) : तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने की घोषणा के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश उबाल पर है। कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव में भी जीत का दावा करने लगे हैं।
शुक्रवार दोपहर देहरादून रोड स्थित ग्राम हरोड़ा में इकराम कुरैशी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काग्रेस की जीत के बाद मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि केंद्र समेत अन्य राज्यों में भाजपा सरकारों ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन पूरे कोई भी नहीं किए। इससे जनता भाजपा से नाराज थी, जिसका नतीजा सबके सामने आ गया है।
लोकसभा चुनाव के परिणाम भी कांग्रेस के लिए सुखद होने वाले हैं। कांग्रेस नेता इकराम कुरैशी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। इस मौके पर नरेंद्र सैनी, प्रीतम प्रधान, राकेश सैनी, शान हुसैन, तौहिद, इसरार गाडा, फारुख, मंजूर, साजिद, अहसान आदि मौजूद रहे।