Move to Jagran APP

हिदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया अभिनंदन

हिदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष का दिल्ली रोड स्थित आंबेडकर पुरम में फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:15 PM (IST)
हिदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया अभिनंदन

सहारनपुर, जेएनएन। हिदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष का दिल्ली रोड स्थित आंबेडकर पुरम में फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

loksabha election banner

राजीव कुमार प्रदेश में योगी सरकार द्वारा कराए गए विकास के कार्यों को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट कर सहारनपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को एकजुट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा आंबेडकरपुरम से भाजपा नेत्री उमा नेगी मोर्य के नेतृत्व में आरंभ होगी। इस दौरान उमा नेगी मोर्य सहित बड़ी संख्या में महासभा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पित्रों को मोक्ष प्रदान कराना प्रथम कर्तव्य: स्वामी कालेंद्रानंद

सहारनपुर:

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि कुल का उद्धार और पित्रों को मोक्ष प्रदान कराना ही जीव का प्रथम कर्तव्य है। पित्र ऋण से मुक्ति के बिना हरि कृपा प्राप्त नहीं होती।

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जीव का प्रथम ऋण पित्र ऋण है। श्रीमद् भागवत महापुराण का अमरत्व रसपान कर पित्र मोक्ष प्राप्त कर विष्णु जी के दर्शन हो जाते है। भगवान उनका और उनके कुल का अवश्य उद्वार करते है। मनुष्य के शरीर में तीन कुलों का रक्त अर्थात ऋण है जो केवल हरि कृपा से ही उतारा जा सकता है। इससे पूर्व मुख्य यजमान संजय मित्तल एवं दिनेश ठाकुर ने परिवार सहित श्रीमद् भागवत महापुराण का विधिवत पूजन कर व्यास जी महाराज को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त कर आरती उतरी। पं.ऋषभ शर्मा एवं पं.योगेश तिवारी ने पूजन कराया। कथा श्रवण करने वालों में अरुण स्वामी, संजय मित्तल, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कांबोज, राजकुमार अरोड़ा, प्रभा, वर्षा,किरण, बाला, गीता, ललतेश, कमलेश, रेखा,पूनम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.