रानी बाजार में कूड़े के ढेर से लोग परेशान
रानी बाजार में मंदिर धौला कुंआ के निकट लगे कूड़े के ढेर से क्षेत्रवासी और राहगीर परेशान है। कई बार निगम अधिकारियों को ध्यान दिलाने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई।
सहारनपुर, जेएनएन। रानी बाजार में मंदिर धौला कुंआ के निकट लगे कूड़े के ढेर से क्षेत्रवासी और राहगीर परेशान है। कई बार निगम अधिकारियों को ध्यान दिलाने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई।
नगर निगम द्वारा इन दिनों कूड़ा उठान को सर्वोच्च प्राथमिकता का दावा किया जा रहा है। कूड़ाघरों पर कूड़ा डालने का समय नियत करते हुए लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे निर्धारित स्थल पर ही कूड़ा डालें। वहीं सेक्टर-58 में मंदिर धौला कुंआ के निकट लगे कूड़े के ढेरों से क्षेत्रवासी आजिज आ चुके है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी भी पूरा कूड़ा उठाकर नही ले जाता जिस कारण आसपास के क्षेत्र के लोग कूड़ा डालते रहते है। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नालियों में कूड़ा भरने से जलभराव की स्थिति हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।