Move to Jagran APP

सहारनपुर निवासी विनोद गुप्ता अमेरिका में पाई प्रसिद्धि

सहारनपुर से 53 वर्ष पहले अमेरिका गए विनोद गुप्ता ने कई बुलंदियां हासिल की है। कई शैक्षिक संस्थाओं की स्थापना कराकर उन्होंने बेटियों की शिक्षा को नए आयाम दिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 11:34 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 11:34 PM (IST)
सहारनपुर निवासी विनोद गुप्ता अमेरिका में पाई प्रसिद्धि

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर से 53 वर्ष पहले अमेरिका गए विनोद गुप्ता ने कई बुलंदियां हासिल की है। कई शैक्षिक संस्थाओं की स्थापना कराकर उन्होंने बेटियों की शिक्षा को नए आयाम दिए हैं। अमेरिका में बसे होने के बावजूद वह लगातार सहारनपुर से संपर्क बनाए रखते हैं। दो दशक पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिटन को वह यहां लाए थे। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर रामपुर मनिहारान के मूल निवासी रहे विनोद गुप्ता ने वर्ष-1999 में अपनी मां के नाम पर श्रीमती रामति गुप्ता महिला पालीटेक्निक की स्थापना कराई थी।

loksabha election banner

प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल अमेरिका में बसे एनआरआई विनोद गुप्ता के पिता डा. गिरीलाल गुप्ता का रामपुर मनिहारान में क्लीनिक था। विनोद गुप्ता ने गोचर कृषि इंटर कालेज से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खड़कपुर आईआईटी से इंजीनियरिग की डिग्री हासिल की। वर्ष 1967 में केवल 50 डालर लेकर भारत से अमेरिका चले गए। उन्होंने वहां एक निजी कंपनी में नौकरी की और फिर अपना कारोबार शुरू किया। कड़ी मेहनत और तकनीकी ज्ञान की बदौलत वे अमेरिका के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार है। जन्मस्थली की ओर रूख

कारोबार में प्रसिद्धि हासिल करने के बाद विनोद गुप्ता के मन में मातृभूमि के प्रति कुछ करने की ललक जगी। बचपन की यादें उन्हें जन्मस्थली रामपुर मनिहारान खींच लाई। जन्मस्थली से प्यार और कस्बे के विकास के लिए उन्होंने विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना की। 19 जुलाई 1999 को श्रीमती रामरति गुप्ता महिला पालीटेक्निक की स्थापना कराई थी। विनोद गुप्ता चैरिटेबिल फाउंडेशन के माध्यम से विनोद गुप्ता रामरति एजुकेशन कांप्लेक्स के तहत बिल क्लिंटन स्कूल, हिलेरी क्लिटन नर्सिंग स्कूल, कई शिक्षण संस्थाओं का संचालन करा रहे है। साइकिलों का निश्शुल्क वितरण

प्रत्येक वर्ष में बिल क्लिटन की स्कूल की सैकड़ों छात्राओं को निश्शुल्क साइकिल वितरित कराते हैं। बिल क्लिटन स्कूल में डा.शंकर दयाल शर्मा साइंस ब्लाक में 18 कमरों का निर्माण प्रगति पर है। कक्षा 9-12 के लिए बायोलोजी, फीजिक्स, कैमेस्ट्री व कंप्यूटर लैब पर करीब 9.5 करोड़ की लागत आएगी। अप्रैल से यह साइंस ब्लाक शुरू हो जायेगा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के नजदीकी मित्र होने के कारण विनोद गुप्ता बिल क्लिटन को वर्ष-2001 में अपनी संस्था का भ्रमण करा चुके हैं। रामरति एजुकेशन कांप्लेक्स की निदेशक राजकमल सक्सेना ने बताया कि संस्थान से उत्तीर्ण शत प्रतिशत छात्राओं की प्लेसमेंट होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.