विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अच्छी शिक्षा हमें बनाती है सुसभ्य और संस्कारित नागरिक, सहारनपुर में बोले- सीएम योगी आदित्यनाथ

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 01 Jul 2026 02:11 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के इस्माईलपुर से 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

HighLights

  1. इस्माईलपुर के कंपोजिट स्कूल से सीएम ने किया स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ।

  2. शिक्षकों से नामांकन बढ़ाने और शिक्षण पद्धति बदलने का आह्वान किया।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के कंपोजिट स्कूल इस्माईलपुर से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि मां शाकंभरी की इस पावन धरा से स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत करने का अवसर मिला है। मैं इसको महासंजोग नहीं बल्कि ईश्वरीय कृपा मानता हूं कि देर रात्रि से ही सहारनपुर में खूब वर्षा हो रही है। अन्नदाता को राहत देने के लिए, अन्न के भंडार भरने व भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए मां शाकंभरी की विशेष कृपा बरस रही है। मैं मां शाकंभरी के श्री चरणाें में नमन करता हूं।

सीएम ने कहा कि जो बच्चे स्कूल चलो अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। मैं उन सभी का हदय से स्वागत करता हूं। वास्तव में व्यक्ति हो, समाज हो या राष्ट्र इन सबकी सुदृढ़ आधारशिला शिक्षा है। अच्छी शिक्षा हमें एक सुसभ्य नागरिक बनाएगी।

एक संस्कारिक नागरिक बनाएगी।अच्छी शिक्षा हम सबको एक अच्छा मार्ग दिखाएगी अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाजसेवी, अच्छे शिक्षक, अच्छे प्रधानाचर्या, अच्छे प्रतिनिधि, अच्छे अधिकारी, अच्छे इंजीनियर, चिकित्सक, न्यायायिक अधिकारी देश को दे पाएंगी।

उन्होंने कहा कि इसलिए देश के भविष्य को बनाने वाली शिक्षा पर विशेष ध्यान सरकार दे रही है। ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हमारी पीढ़ी आगे बढ़े। इसके साथ ही वह समाज के लिए राष्ट्र निर्माण में अच्छा काम करेंगे। सरकार की नियत शिक्षा का स्तर बढ़े। सरकार शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है।

सीएम ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के बच्चे को शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि 2017 में बेसिक शिक्षा परिषद में केवल 36 फीसदी विद्यालय ही सही ढंग से संचालित हो पा रहे थे। उस समय पेयजल, फनीचर्स, लाइब्रेरी स्कूलों में नहीं थी। मिड-डे-मील की व्यवस्था भी ढ़ंग से नहीं थी। स्कूलों में लाईट नहीं आती थी।

तब हमने आपरेशन कालाकल्प चलाया। इसके साथ ही हमने अधिकारी व उद्यमियों से अपील की थी कि पूरा ध्यान शिक्षा पर रखा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व उद्यमियों को स्कूलों को गोद दिलवाया गया था। आज हर सरकारी स्कूल में छात्रों को हर योजना का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी शिक्षा को पूरा कर देशहित में सहयोग दें। सीएम ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय को सरकार ने बढ़ाया है। शिक्षकों के लिए कई योजनाएं चलाई है।

अब शिक्षकों काे अगले 15 दिन मेहनत करनी होगी। शिक्षकों को हर घर पर जाना होगा और स्कूलों में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अब पढ़ाने की पद्धति को बदलना होगा। उन्हें अब स्कूलों में बच्चों को पीटना नहीं है। बल्कि कविताओं के माध्यम से बच्चों को सिखाने की नई पद्धति को हमें जन्म देना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।