Move to Jagran APP

मौज्जमपुरा क्षेत्र में चला सफाई अभियान, सैनिटाइजेशन

दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर -स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत वार्ड-1 मौज्जमपुरा में नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 11:30 PM (IST)
मौज्जमपुरा क्षेत्र में चला सफाई अभियान, सैनिटाइजेशन
मौज्जमपुरा क्षेत्र में चला सफाई अभियान, सैनिटाइजेशन

सहारनपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर -स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत वार्ड-1 मौज्जमपुरा में नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से सफाई कर्मचारी साफ-सफाई में जुट गए थे। वार्ड की विभिन्न सड़कों और गलियों में जगह-जगह से कूड़ा उठान के साथ ही नालियों से भी कचरा निकालकर तत्काल उठान भी कराया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन भी कराया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को देहरादून रोड जेल चुंगी के निकट वार्ड-1 मौज्जमपुरा में नगर निगम के सफाई कर्मचारी सुबह से काम में जुट गए थे। नगर आयुक्त ज्ञानेद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल जैन के निर्देशन में चले अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मी वार्ड की सफाई में लगे थे। अलग-अलग टीमों में बंटकर कर्मचारियों ने झाडू लगाने के साथ ही जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को कूड़ा गाड़ी में उठाया। नालियों की सफाई में लगे कर्मचारियों ने कचरा निकालने के साथ ही उसे उठाकर कूड़ा गाड़ी में डालते रहे। क्षेत्र की विभिन्न गलियों में काम करते हुए कर्मचारियों को लोगों का भी अपेक्षित सहयोग मिला। सफाई कर रही टीम को देखकर लोग प्रसन्न थे कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए गए सफाई अभियान से क्षेत्र चकाचक हो गया। सैनिटाइजेशन कर रही टीम के सदस्य गलियों और दुकानों के बाहर छिड़काव करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वार्ड में जगह-जगह चूना, मेलाथियान और एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नीरज कर्णवाल के साथ एक टीम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रही थी। कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने लोगों को कोरोना गाइडलाइन के पालन का भी अनुरोध किया।

---

इन्होंने कहा

सी-31

स्वच्छ सहारनपुर-स्वस्थ सहारनपुर अभियान चलाकर दैनिक जागरण ने एक सराहनीय पहल की है। निगम ने सहयोगी की भूमिका में काम करते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया और वार्ड में एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया गया।

डा.कुनाल जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

सी-32

वार्ड में सुबह से ही कर्मचारी कामकाज में लग गए थे। देखकर अच्छा लगा कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मोहल्ले में साफ-सफाई कराई गई। ऐसा अभियान लगाता चलाया जाना चाहिए।

हरभजन, क्षेत्रवासी। सी-33

निगम के कर्मचारियों ने सफाई करने के बाद दवा का भी छिड़काव किया। बीमारियों से बचाने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। वह स्वयं घर का कूड़ा सुबह आने वाले सफाई कर्मचारी को ही देते हैं।

सुनीता, क्षेत्रवासी। --

सी-34

नालियों की सफाई करने के बाद कचरा भी निकाला गया। गलियों में दवा का छिड़काव सफाई कर्मचारियों ने किया। कोरोना में वैसे ही सफाई बहुत जरूरी है, जिससे लोग संक्रमण से बच सकें।

नविता, क्षेत्रवासी।

सी-35

बीमारियों से बचने के लिए सफाई तो बहुत ही जरूरी है। सुबह से ही कर्मचारी गलियों को साफ करने के लिए आ गए थे। सफाई के बाद चूना भी छिड़का गया। मक्खी-मच्छरों से राहत मिलेगी।

निशा, क्षेत्रवासी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.