पदयात्रा में भाजपाइयों ने दिया संदेश, सिगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो भारत
छुटमलपुर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कस्बे के प्राचीन श्रीमनकामेश्वर महादेव शिव मंदिर से किया।
सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कस्बे के प्राचीन श्रीमनकामेश्वर महादेव शिव मंदिर से किया। मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के उपरांत भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क की सफाई की और तिराहे पर एकत्र कूड़े को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में भरा।
बुधवार को बेहट विधानसभा क्षेत्र के मंडल छुटमलपुर से भाजपा की लोकसभा स्तरीय पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य व अहिसा के पुजारी थे। उन्हें विश्वपटल पर अहिसा के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। बापू के विचार पूरी दुनिया के लोगों को प्रेरित करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था, आज भाजपा देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर उसे पूरा कर रही है। उन्होंने लोगों से देश को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़े गए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। पदयात्रा के संयोजक एवं पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, लोकसभा क्षेत्र संयोजक ठा. राजबीर सिंह, विधानसभा क्षेत्र संयोजक अनिल सिघल व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान आदि ने भी विचार रखे। मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के उपरांत सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के संग सड़क पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वयं ही सफाईकर्मियों से बेलचा लेकर तिराहा पर एकत्र कूड़े को ट्रेक्टर ट्राली में डाला और घास मंडी तिराहा से कलसिया बस अड्डे तक पैदल चलकर लोगों से सफाई पर विशेष ध्यान देने और प्लास्टिक का त्याग करने का आग्रह भी किया। इसके बाद पदयात्रा बिहारीगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री डॉ अमित सेन, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, भजपा मंडल महामंत्री अनुज राणा, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ठा.जसबीर सिंह, विकास गुप्ता, शुभम सैनी, विनोद राणा, पदम सिंह ठाकुर, संदीप रोहिला, प्रधान अनुज कांबोज, सुधीर पंवार एडवोकेट, सुशील चौधरी, दुबे सिंह कांबोज, वरिष्ठ व्यापारी नेता मांगेराम शर्मा, अमित चौधरी, दीपक सैन, अमित पंवार, तनुज शर्मा, सुधीर सैनी, प्रदीप कुमार, पंडित भुवनेश्वर प्रसाद बड़थ्वाल, संजीव सिघल व् रविभगत आदि मौजूद रहे।