दीपावली पर करें बुरे विचारों की सफाई
गंगोह में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग शामिल रहे।
सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग शामिल रहे। शिव चौक गली छिपीयान स्थित सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में सेंटर प्रभारी बीके संतोष ने बताया कि दीपावली क्यों मनाई जाती है। जैसे दीपावली के त्योहार पर हम अपने घर की साफ-सफाई करते हैं, वैसे ही हमें भी अपने बुरे विचारों की सफाई करना अति आवश्यक है। यही हमारी सच्ची दीपावली होगी सभी को प्यार से मिलजुल कर दीपावली मनानी है। उन्होंने इस दीवाली पर ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की। कहा कि, दीपावली एक प्यार का संदेश देता है। बीके संतोष को सभी भाई बहनों ने सम्मानित किया। बीके पूनम, बीके प्रीती दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराया। पूनम ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संजय ने सभी को संस्था का परिचय दिया, जिसमें कस्बे के गणमान्य व्यक्ति व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बीके सुशील, बीके सचिन, रवि, शिवचरण, रविकांत, इसम सिंह पवार, टोनी, जितेंद्र, बाल किशन, विनोद कॉमेडा, डोली, नरेन्द्र, महेंद्र नामदेव आदि भाई बहन मौजूद रहे।