आइआइटी रुड़की के कैंपस में क्लोरीन गैस लीक, बड़ा हादसा टला
सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित आइआइटी रुड़की के कैंपस में शनिवार शाम अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस पर काबू पाया। समय से रोकथाम कर लिए जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।
सहारनपुर, जेएनएन। सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित आइआइटी रुड़की के कैंपस में शनिवार शाम अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस पर काबू पाया। समय से रोकथाम कर लिए जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। जहां पर गैस लीक हुई, वह अधिक आबादी वाला क्षेत्र नहीं है। लीक सिलेंडर को बंद किया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
आइआइटी रुड़की के कैंपस में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है, जो पेपर मिल के सामने स्थित है। सीवरेज प्लांट में पानी साफ करने के लिए क्लोरीन के दो सिलेंडर लगे हैं। शनिवार दोपहर एक सिलेंडर खत्म हो गया। एक युवक सिलेंडर बदल रहा था। इसी दौरान गैस का रिसाव हुआ तो युवक घबरा गया और सिलेंडर छोड़कर भाग गया। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह अपनी टीम के साथ सबसे पहले मौके पर पहुंचे। सीएफओ ने अपनी टीम के पांच सदस्यों और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के एक आपरेटर को ब्रीदिग आपरेटर सेट पहनाया। इसके बाद गैस लीकेज को बंद किया गया।
सूचना पर एडीएम फाइनेंस, सिटी मजिस्ट्रेट, सदर बाजार थाना पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। सीएफओ ने बताया, यदि उनकी टीम समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। क्लोरीन गैस का रिसाव इंसान की जान ले लेता है।
कार्यकारिणी गठित
सहारनपुर: उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. सादाराम व जिला मंत्री रवि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविद्र पंवार जिला संयोजक, सुषमा राजपूत जिला महिला उपाध्यक्ष, दिनेश गुप्ता, सत्यवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, धमेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इंदू रानी संयुक्त महिला मंत्री, अरविद शर्मा, मनोज शर्मा, जगमाल सिंह, प्रमोद त्यागी, जसवीर सिंह, रामबीर सिंह को संयुक्त मंत्री, राजेश त्यागी जिला कोषाध्यक्ष, कैप्टन गौरव मिश्रा प्रेस प्रवक्ता, डा. गुफरान आलम को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया।