Move to Jagran APP

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

सहारनपुर : महानगर के कई स्कूलों में चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 10:32 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 10:32 PM (IST)
बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद
बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

सहारनपुर : महानगर के कई स्कूलों में चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों ने लगन से शिक्षा हासिल करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

मंगलवार को सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को प. जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानकारी दी। कमल लूथरा, नीरज वर्मा द्वारा पूछे गए नेहरू जी से संबंधित प्रश्नों का छात्रों ने पूरे जोश से उत्तर दिए। मौके पर कबड्डी में विरजानंद, खो-खो मैच में दयानंद सदन विजयी रहा। बच्चों ने नाटक मंचन के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। सोफिया ¨हदी मीडियम स्कूल में बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न स्टालों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। सिस्टर जूलियट ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हे चाचा नेहरू के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। स्कूल स्टाफ सहित बच्चें मौजूद रहे। जनता रोड़ स्थित ऐक्मे ग्लोबल स्कूल में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गरिमा ठक्कर ने प. जवाहर लाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का आहृवान किया। प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अंबाला रोड़ स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों सुंदर रूप धारण किया। प्राइमरी ¨वग की कोआर्डिनेटर डा. वीना गुलिया ने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है। संकल्प विकलांग केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगोली समेत कई खेलों में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि चन्द्रकांत अग्रवाल ने सभी बच्चों को उपहार बांटे। सचिव रेखा कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को भी समान अवसर, समान सुविधा का अधिकार है। शिव विहार स्थित चिराग स्कूल में बाल दिवस पर पर्यावरण को स्वच्छ करने की शपथ ली गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीता। संतोष, विदुषी अग्रवाल, सोनिया कपूर, संगीता सैनी, सविता थी। वहीं हयात कालोनी स्थित केबी हायर सेकेंडरी स्कूल में मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए गए। रईस अहमद, मुस्कान, शबनम, सायरा, सोनिका, सैय्यदा, पारूल, शबीना थे। चाइल्ड लाइन द्वारा खलासी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों ने खेलों व नृत्य प्रस्तुतियों प्रतिभाग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.