शिक्षण संस्थाओं में रही बाल दिवस की धूम
देवबंद (सहारनपुर) : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
देवबंद (सहारनपुर) : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में नर्सरी से यूकेजी की बच्चियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही विभिन्न खेलों की श्रंखला में द ऑब्जेक्ट रेस में आयशा, रिबन रेस में नबिया व अरीबा, हडनल रेस में अनम, फ्रॉग रेस में असफिया, थ्री लेग रेस में जेबा सानिया, लेमन रेस में जैनब, म्यूजिकल चेयर में नौशीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक डा. नवाज देवबंदी ने छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
बेनिसन स्कूल में हुए कार्यक्रम में एचएम प्रभा बडौनी व एकेडमी हैड श्रीकांत चौधरी ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया और उपहार भेंट किए। आरके पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा, प्रधानाचार्य एके ¨सह समेत समस्त स्टाफ व बच्चों द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। बच्चों ने शिक्षा व बाल अधिकारों के प्रति लघु नाटिका प्रस्तुत की। दून हिल्स एकेडमी में खो-खो, फुटबाल, पैराशूट, सलाद सज्जा, बोर्ड सज्जा, कला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
प्रबंधक डा. प्रदीप वर्मा व डायरेक्टर तनुराज वर्मा रहे। द दून वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रेरणादायक नाटक, गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्य सीमा शर्मा रहे।
केएल जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आर्यन पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य रचना राणा व स्टाफ ने बच्चों को टॉफी व बिस्कुट बांटे।
बन्हेड़ा खास रोड स्थित एंजिल्स एकेडमी में प्रबंधक लोकेश सैनी ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य नीरज सैनी, सोनिया वर्मा, प्रिया, मंजू आदि रहे। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में उप प्रबंधक हरप्रसाद सैनी व प्रधानाचार्य रूपेश सैनी समेत स्टाफ व बच्चों ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरस्वती शिशु मंदिर में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। संचालन नीना राणा ने किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, प्रबंधक डा. कांता त्यागी, भुवन किशोर गुप्ता, सत्या शर्मा रहे। एसके हैप्पी स्कूल इंडस्ट्रीयल एस्टेट में चाचा नेहरू की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उनके जीवन पर आधारित गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए। प्रबंधक रतिराम व प्रधानाचार्य रेनू जोशी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शिवांगुरी जनता जूनियर हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एससी शर्मा, कु. शीबा, कौशिकी शर्मा रहे। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तिघरी, मानकी, दिवालहेड़ी, बीबीपुर, मकबरा, सैनपुर, गुनारसा, घलौली में भी बाल दिवस धूमधाम से मना। योगेश त्यागी, सैयद वजाहत शाह, शाईस्ता परवीन, खुर्शीद अहमद, शाह फैसल मसूदी, चौ. अनिल, मीनू आदि रहे।