छठ पूजा के लिए घाट पर बनाई बेदी
सहारनपुर: छठ पूजा महोत्सव को लेकर बड़ी नहर के घाट पर जोर शोर से तैयारियां शुरू ह
सहारनपुर: छठ पूजा महोत्सव को लेकर बड़ी नहर के घाट पर जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा के लिए घाट पर छठ माता के स्वरूप के रूप में बेदी बनाई जा रही है। कई क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने इसमें भागीदारी की।
घाट की साफ-सफाई के साथ आयोजन स्थल की साज-सज्जा को लेकर पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा की बैठक में विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी पर है। मानकमऊ बड़ी नहर घाट पर पूर्वांचलवासी छठ पूजा महोत्सव पर एकत्रित होकर पूजा करेंगे। महिलाएं कठिन व्रत के बाद 13 नवंबर की शाम सूर्यास्त के समय एवं 14 नवंबर को सूर्योदय के समय सूर्य देवता को अर्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत खोलेंगी। सभा की ओर से घाट पर श्रद्धालुओं के लिए टेंट आदि लगाया जाएगा। साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रशासन को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है।
नरेन्द्र यादव, हरिशरण तिवारी, राम मूरत यादव, बसंत ¨सह, जयराम प्रजापति, अखिलेश यादव, राम आशीष यादव, राजा यादव, अर्जुन, हरिलाल यादव, प्रताप ¨सह, ठा.हरिमोहन ¨सह, राज नारायण ¨सह थे।