विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनव्वर से CBI ने सहारनपुर में चार घंटे तक की पूछताछ

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 19 Oct 2026 06:15 AM (IST)

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम ने सहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनव्वर से करीब चार घंटे पूछताछ की।

सहारनपुर के गोविंद नगर स्थित उर्मिला सन्नवर के आवास पर जांच को जाती सीबीआई की टीम। जागरण

सहारनपुर के गोविंद नगर स्थित उर्मिला सन्नवर के आवास पर जांच को जाती सीबीआई की टीम। जागरण

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर आडियो-वीडियो प्रसारित कर वीआईपी के शामिल होने का किया था दावा।

  2.  लगातार दूसरे दिन सहारनपुर पहुंची जांच टीम, आधी-अधूरी जानकारी लेकर आने की कही बात।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम रविवार को एक बार फिर सहारनपुर पहुंची। टीम ने अभिनेत्री उर्मिला सनव्वर से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।

इस मामले में उर्मिला सनव्वर की ओर से सोशल मीडिया पर आडियो और वीडियो प्रसारित किए जाने के बाद प्रकरण ने तूल पकड़ा था। उन्होंने हत्याकांड में एक वीआईपी के शामिल होने का दावा भी किया था। अब सीबीआइ की टीम इन दावों और उनसे जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले की जांच के लिए सीबीआ की टीम शनिवार को भी सहारनपुर के गोविंदनगर में पहुंची थी। शनिवार को सीबीआइ टीम के अधिकारी तीन कारों में पहुंचे थे। मगर अभिनेत्री के दिल्ली में होने के कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी थी। उर्मिला ने शनिवार को अंकिता भंडारी के मात-पिता के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन देने जाने की बात कही थी।

जिसके बाद टीम लौट गई थी। उनके घर पर मिले केयर टेकर को सोमवार को फिर से आने की बात कहकर टीम वापस चली गई थी। रविवार को दोपहर दो बजे के करीब सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची और करीब चार घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए।

लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ को मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उर्मिला ने आरोप लगाया कि सीबीआई की टीम आधे-अधूरे सवालों को लेकर उनके पास पहुंची थी। जो भी सवाल किए गए हैं उनके जवाब मैंने दिए हैं।