सहारनपुर में बिल्ली ने बच्ची को नोच नोचकर लहूलुहान किया
घर के आंगन में चारपाई पर सो रही तीन माह की बच्ची को बिल्ली ने नोच नोचकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 08:58 PM (IST)
सहारनपुर (जेएनएन)। कुत्तों द्वारा मासूम बच्चों को नोचने की घटनाएं तो आम हो चुकी हैं, लेकिन अब यहां की बिल्लियां भी बच्चों की जान की दुश्मन बन गई हैं। सोमवार दोपहर घर के आंगन में चारपाई पर सो रही तीन माह की बच्ची को बिल्ली ने नोच नोचकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव भावसा निवासी सोनू सुबह मजदूरी पर चला गया था।
उसकी पत्नी ने बच्ची को आंगन में चारपाई पर लिटा दिया और घरेलू कार्य में लग गई। इसी बीच बिल्ली ने बच्ची पर हमला बोल दिया और नोचना शुरू कर दिया। बच्ची ने रोना शुरू किया तो वहां पहुंची मां ने देखा कि बिल्ली मासूम बच्ची को नोच रही है। तुरंत ही उसने बिल्ली को भगाकर शोर मचा दिया। बाद में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें