होली पर सिथेटिक रंगों से बचें
ते वक्त अगर आंखों में रंग चला जाए तो ठंडे पानी से धोएं। आराम न मिलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर रंग आपके नाक या मुंह में चला जाता है तो पानी पीकर उल्टी करें। गर्म पानी में हल्दी और नमक डालकर गरारे करें। अगर गलती से रंग नाक में चला जाए तो सांस लेने में दिक्कत होती है ऐसे में फौ
सहारनपुर: होली पर सिथेटिक व केमिकल रंगों के प्रयोग से त्वचा को बड़ा नुकसान होता है। इस तरह के रंगों में लेड आक्साइड, मरकरी सल्फाइड, ब्रोमाइड, कापर सल्फेट आदि हानिकारक केमिकल मिले होते हैं। इनसे आंखों की एलर्जी, त्वचा में खुजली होती है। अधिक सम्पर्क में आने पर व्यक्ति अंधा तक हो सकता है।
- हिना, हल्दी पाउडर, चंदन का करें प्रयोग
डा. संजीव मिगलानी ने बताया कि होली पर सिथेटिक रंगों से बचकर रहें। इनकी जगह हिना, हल्दी पाउडर, चंदन, फूलों की पंखुड़ियों का चूरा आदि भी प्रयोग करें। इससे त्वचा को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचता है। जो व्यक्ति रंगों की एलर्जी से ग्रसित हैं, उन्हें हर हाल में इस तरह के रंगों से बच कर रहना चाहिए। साथ ही एक्जिमा से परेशान लोगों को भी इन रंगों से दूर रहना चाहिए।
-रंग खेलने से पहले लगाएं नारियल या सरसों का तेल
चिकित्सकों का कहना है कि रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल या सरसों का तेल लगा लेना चाहिए। इससे रंग त्वचा पर नहीं चिपकते। उधर होली खेलने के कई दिनों बाद भी नाखून के किनारों पर रंग लगा रहता है, यह दिखने में बुरा तो लगता ही है, साथ ही नाखूनों को भी नुकसान पहुंचाता है। नाखूनों को सुरक्षा देने के लिए होली खेलने से पहले ट्रांसपेरेन्ट नेलपेंट की मोटी परत लगाएं। नाखून अगर लम्बे हैं, तो अंदर की ओर भी नेलपेंट की हल्की परत लगा सकते हैं। इससे नुकसान होने की संभावना कम रहती है।
-चेहरे पर ऑलिव ऑयल की बनाएं परत
ज्यादातर रंग एसिडिक होने के कारण चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं। होली तो लोग मजे में खेल लेते हैं, पर बाद में सावधानी न बरतने के कारण स्किन एलर्जी, खुजली, एक्जिमा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सब से चेहरे का बचाव बहुत जरूरी है।
महिलाएं रंग खेलने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल या मॉश्च्योराइजर लोशन लगा लें तो बेहतर रहता है। इससे चेहरे पर एक परत बनती है जिससे रंग चेहरे के छिद्रों में नहीं जाता है। इसके अलावा चेहरे पर होली का मेकअप लगाने से पहले फॉउंडेशन या कॉमपैक्ट का लेयर जरूर बनाएं, इसके बाद ही कुछ और कॉस्मेटिक का प्रयोग करें।
---
लिपस्टिक से पहले लगाएं वैसलीन
महिलाएं होली खेलते समय होंठो पर लिपस्टिक लगाएं तो इससे पहले पेट्रोलियम जेली या वैसलीन की परत भी लगा लें, जिससे होंठ रंगों के कारण नहीं फटेंगे।
-इन बातों का रखें खास ध्यान
डा. संजीव मिगलानी ने बताया कि होली खेलते वक्त अगर आंखों में रंग चला जाए तो ठंडे पानी से धोएं। आराम न मिलने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। अगर रंग आपके नाक या मुंह में चला जाता है तो पानी पीकर उल्टी करें। गर्म पानी में हल्दी और नमक डालकर गरारे करें। अगर रंग नाक में चला जाए तो सांस लेने में दिक्कत होती है, ऐसे में फौरन डाक्टर की सलाह लें। रंगों को चेहरे से हटाने के लिए केमिकल सोप का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह पर चोकर और बेसन का इस्तेमाल करें। अगर बालों में रंग अधिक मात्रा में चला गया हो तो बालों को मुलतानी मिट्टी से धोएं, बजाय हार्ड शैंपू के। रंग खेलने से पहले बालों में खूब सारा तेल लगाएं और सिर को रुमाल या स्कार्फ से ढक लें। सिथेटिक रंग बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।