Move to Jagran APP

कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा पार्टी उतनी मजबूत होगी: मुजफ्फर अली

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव का कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा पार्टी उतनी ही अधिक मजबूत होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:57 PM (IST)
कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा पार्टी उतनी मजबूत होगी: मुजफ्फर अली
कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा पार्टी उतनी मजबूत होगी: मुजफ्फर अली

सहारनपुर, जेएनएन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव का कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही अधिक मजबूत होगी।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली रविवार को ब्लाक बलियाखेड़ी के गांव नौजली व ब्लाक पुंवारका के गांव छपरेड़ी में संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए दिन प्रतिदिन कानून बनाकर उन्हें लागू करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार लगातार किसानों अनदेखी कर रही है। कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

सहारनपुर देहात के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें अपने सुनियोजित षडयंत्र के तहत दलित, मुस्लिम व किसानों का दमन कर रही हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एआइसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की फासिस्टवादी नीतियों का मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा व बसपा भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही हैं। इसी तरह एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुदीन उवैसी भी भाजपा के इशारे पर मुस्लिम वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से फरहान को बलियाखेड़ी ब्लाक का महासचिव व मोमिन को ब्लाक सचिव तथा आरिफ को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया। राजीव बर्मन को सर्वसम्मति से बहेडी गुज्जर न्याय पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव प्रेम कांबोज, जिला सचिव गुलफाम अंसारी, पुंवारका ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार राणा, गुलफाम मलिक ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.