Move to Jagran APP

जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

महानगर में कई संस्थाओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाई। सभी ने नेताजी के जीवन के उच्च आदर्शों को जीवन में अंगीकृत करने और देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:58 PM (IST)
जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया
जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

सहारनपुर, जेएनएन। महानगर में कई संस्थाओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाई। सभी ने नेताजी के जीवन के उच्च आदर्शों को जीवन में अंगीकृत करने और देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

शनिवार को महाराज सिंह कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डा. राम विनय शर्मा, प्रोग्राम आफिसर डा. दिनकर मलिक एवं प्राचार्य डा. अरुण कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित एवं नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्रा आस्था त्यागी, वंदना, मानसी कंसल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन अंशिका एवं वैशाली सैनी ने किया। आयोजन में आशु वालिया, सचिन वर्मा, वरुण राय का सहयोग रहा।

वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर देश के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक मसूद अख्तर, विधायक श्री नरेश सैनी, वरिष्ठ नेता संजय वालिया, जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविद पालीवाल, प्रवीण चौधरी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मनिनवाल मौजूद रहे। ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, राजीव शर्मा, अनिल शर्मा, अर्जुन पंडित, आदित्य भारद्वाज, हरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

नेत्रहीन एवं विकलांग कल्याण संस्थान चंद्र विहार कालोनी में नेत्रहीन बालकों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। देशभक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत की। संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा, संदीप रावत, अमन, विजय गुप्ता, पार्षद रमन, विपिन शर्मा, अजय शर्मा, पार्षद यशपाल कोरी, सुषमा शर्मा, हिमांशु अरोड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.