रेलवे ट्रैक पर टूटी मिली पेंड्राल क्लिप, ट्रैक भी क्षतिग्रस्त
सरसावा (सहारनपुर): बुधवार रात सहारनपुर-पिलखनी रेल मार्ग तीन जगह से क्षतिग्रस्त व पेंड्राल क्लि
सरसावा (सहारनपुर): बुधवार रात सहारनपुर-पिलखनी रेल मार्ग तीन जगह से क्षतिग्रस्त व पेंड्राल क्लिप के टूटा होने पर हड़कंप मच गया। सहारनपुर से लेकर अंबाला मंडल तक के अफसरों को पसीना आ गया। ट्रैक से गुजर रही हावड़ा एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया। जांच में पता चला कि मालगाड़ी के क्षतिग्रस्त पहिए की वजह से ऐसा हुआ था।
पिलखनी-सहारनपुर रेल मार्ग बहुत ही व्यस्त है। बुधवार रात बारह बजे के बाद पिलखनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर मुस्तैद कर्मचारी दुर्गेश कुमार के होश तब उड़ गए, जब इसी मार्ग पर करीब आधा दर्जन पेंड्राल क्लिप टूटे मिले। टार्च लेकर दुर्गेश ट्रैक पर आगे बढ़े तो तीन जगह रेलवे लाइन भी क्षतिग्रस्त मिला। दुर्गेश ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देकर उसी मार्ग पर आ रही हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को रुकवा दिया, जो करीब एक घंटा तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। पेंड्राल क्लिप के टूटे व रेलवे लाइन के क्षतिग्रस्त मिलने की सूचना पर सहारनपुर से लेकर अंबाला के हड़कंप मच गया। सहारनपुर के रेल पथ निरीक्षक प्रवीण कुमार तुरंत मैके पर पहुंचे। आनन-फानन में ट्रैक को दुरुस्त किया और पेंड्राल क्लिप भी बदल दिए। प्रवीण कुमार ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे इसी ट्रैक से एक रेलगाड़ी गुजरी थी, जिसके रैक के कुछ पहिए क्षतिग्रस्त थे, यह उसी से हुआ है। ऐसा कई बार हो जाता है, जब पेंड्राल क्लिप व ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। करीब एक घंटे बाद हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को भी आगे के लिए रवाना कर दिया था।
इनका है कहना..
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल ¨सह का कहना है कि बुधवार रात्रि 2:20 पर पिलखनी रेलवे स्टेशन के पास पेंड्रोल क्लिप निकल गया था। करीब आधा घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। रात्रि 3:00 बजे के बाद रेल यातायात सुचारु हो गया।
शिवपाल ¨सह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक, सहारनपुर।