Move to Jagran APP

राजनीतिक दलों को ताकत दिखाएगा ब्राह्मण समाज

सहारनपुर : ब्राह्मण सम्मेलन में नए संगठन की नींव रखने साथ ही राजनीतिक दलों को ताकत दिखाने क

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:15 PM (IST)
राजनीतिक दलों को ताकत दिखाएगा ब्राह्मण समाज
राजनीतिक दलों को ताकत दिखाएगा ब्राह्मण समाज

सहारनपुर : ब्राह्मण सम्मेलन में नए संगठन की नींव रखने साथ ही राजनीतिक दलों को ताकत दिखाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में 100 सदस्यों की कार्यसमिति की घोषणा करने के साथ ही जल्द ही गांधी पार्क में विशाल सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। बाद में सभी 100 सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि परशुराम सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि उन्होंने युवा साथियों से विचार-विमर्श कर बड़े कार्यक्रम से पहले मजबूत संगठन बनाने का निर्णय लिया। 100 महत्वपूर्ण सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। प्रत्येक अपने साथ 10-10 सक्रिय सदस्य बनाएगा और इससे एक हजार सदस्यों का मजबूत संगठन खड़ा होगा। कहा कि नया संगठन ब्राह्मण समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर वर्ग के पीड़ितों की मदद करेगा।

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी काबिल है और उसने सम्मेलन के माध्यम से सबको जोड़ने का काम किया है। राजनीतिक दल हमें दया का पात्र न समझें। राजनीतिक दलों ने यह तय कर लिया है कि ब्राह्मणों का बर्चस्व खत्म करना है, जबकि हम बनाना भी जानते हैं और मिटाना भी जानते हैं। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अर¨वद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से सर्वोपरि है और रहेगा। समाज के युवा नित नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे।

छुटमलपुर से आए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गांव करौंदी के एक परिवार को उत्पीड़न से परेशान होकर गांव से पलायन को मजबूर होना पड़ा। फर्जी मुकदमे लगाकर समाज के वरिष्ठजनों को अपमानित किया जा रहा है। अधिकारी भी समाज को उचित सम्मान नहीं देते।

महानगर के अलावा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबुद्धजन व युवा सम्मेलन में शामिल हुए। भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता रामजीलाल कपिल व संचालन छात्र नेता राहुल शर्मा ने किया। इन्होंने किया संबोधित

सम्मेलन को मुकेश दीक्षित, विपिन शर्मा, एमएस कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष वैभव शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, विजय शर्मा, नकलीराम शर्मा, सचिन शर्मा, रामपाल शर्मा, मनोज पंडित, अंकित शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, मनोज शर्मा, सचिन शर्मा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में ब्राह्मण भवन बनवाने तथा जल्द ही गांधी पार्क में विशाल सम्मेलन कराने का हाथ उठाकर संकल्प लिया गया। ये रहे उपस्थित

सम्मेलन में राजीव त्यागी, पं.सेठपाल, नकलीराम शर्मा, आनंद सिरसका, सुख¨वद्र शर्मा, राजन शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, नरेश शर्मा, बबलू, जयप्रकाश शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनुज शर्मा, विजय शर्मा, मोनू शर्मा, मोनू पंडित, श्रीपाल शर्मा, अमित शर्मा, अतुल शर्मा, दीक्षांत शर्मा, आधार शर्मा, अनुज शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.