धार्मिक पुस्तक अमृत ज्ञान स्त्रोत का हुआ विमोचन
श्री रघुनाथ बाला जी जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा धार्मिक पुस्तक अमृत ज्ञान स्त्रोत का विमोचन सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने किया। सोमवार को शास्त्री नगर में हुए कार्यक्रम में डा. महेंद्र सैनी ने पुस्तक के प्रकाशन पर संस्था को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक लोगों के धर्म ज्ञान में वृद्धि करेगी।
सहारनपुर, जेएनएन। श्री रघुनाथ बाला जी जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा धार्मिक पुस्तक अमृत ज्ञान स्त्रोत का विमोचन सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने किया। सोमवार को शास्त्री नगर में हुए कार्यक्रम में डा. महेंद्र सैनी ने पुस्तक के प्रकाशन पर संस्था को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक लोगों के धर्म ज्ञान में वृद्धि करेगी। संस्था के पदाधिकारी वैभव अग्रवाल, उमेश सैनी, अजय बंसल व राधेश्याम महेश्वरी ने बताया कि अमृत ज्ञान स्त्रोत संस्था द्वारा प्रकाशित की गई सातवीं पुस्तक है। इससे पूर्व अमृत ज्ञान संजीवनी प्रकाशित की गई थी। पुस्तक में धार्मिक आयोजनों समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश है। बताया कि संस्था द्वारा भगवान श्रीराम का रघुनाथ धाम मंदिर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान आदेश सैनी, विपिन भारतीय, अरविद बंसल, अमित माहेश्वरी, अरविद जौहरी, सोनू सैनी, सुमन धीमान, सुभाष सैनी, कुलदीप सैनी, संजू सैनी, बलवीर सैनी, राम मोहन सैनी आदि मौजूद रहे।