भाकियू तोमर आज करेगी नानौता चीनी मिल का धेराव
जड़ौदापाण्डा कस्बे में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर नेता नवीन त्यागी ने कहा कि प्रशासन किसानों को अनावश्यक परेशान कर रहा है।
सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापाण्डा कस्बे में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर नेता नवीन त्यागी ने कहा कि प्रशासन किसानों को अनावश्यक परेशान कर रहा है। गन्ना का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। गन्ना पर्ची नियमानुसार नहीं भेजी जा रही है। कहा कि क्षेत्र के किसान चीनी मिल का गुरुवार को घेराव करेंगे।
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांव जड़ौदानापांडा स्थित पिटू गढ़वाला के आवास पर किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र से आए किसानों ने अपनी समस्याएं बताते हुए प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया। किसान नेता भाकियू तोमर महासचिव नवीन त्यागी ने किसानों की समस्याओं पर विचार कर कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी किसानो को उत्पीड़न करता है, तो उसके साथ होने वाले खराब व्यवहार के लिये प्रशासन जिम्मेदार होगा। ब्लॉक अध्यक्ष पवन त्यागी, आदेश त्यागी, अमरीश त्यागी, आदित्य त्यागी, पिटू गढवाला, प्रदीप त्यागी, कपिल त्यागी, पप्पु त्यागी, हेमंत त्यागी रहे। अध्यक्षता सत्यपाल त्यागी ने की तथा संचालन आदीप त्यागी ने किया।