Move to Jagran APP

विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को बेनकाब करें भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर

सहारनपुर जेएनएन। भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सर

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:19 PM (IST)
विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को बेनकाब करें भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर
विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को बेनकाब करें भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं। कहा कि योगी सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

loksabha election banner

कर्मवीर बुधवार को दिल्ली रोड स्थित सभागार में कमिश्नरी की विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रबंध समितियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ काम करना है। विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को बेनकाब करना है। सभी कार्यकर्ता नव मतदाता अभियान और सदस्यता अभियान में जुट जाएं।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश का कायाकल्प हो गया है। पिछली सरकारों के तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उत्तर प्रदेश बदहाल हो गया था। यहां के लोग प्रदेश से पलायन को मजबूर हो गए थे, जबकि योगी सरकार में पलायन कर गए परिवारों की घर वापसी हो रही है। कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बिना किसी तुष्टीकरण और भेदभाव के प्रदेश का विकास किया है। अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ दी गई है।

उत्तर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करता है। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। प्रमुख रूप से पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर बृजेश सिंह, चौधरी किरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, बिजेंद्र कश्यप, अमित अग्रवाल, कुश पुरी, कार्यक्रम संयोजक अनिल मित्तल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.