Move to Jagran APP

पदयात्रा से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने निकले भाजपाई

सहारनपुर : कमल संदेश यात्रा के बाद शनिवार से भाजपा की पदयात्रा शुरु हो गयी है। यात्रा के ज

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 11:10 PM (IST)
पदयात्रा से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने निकले भाजपाई
पदयात्रा से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने निकले भाजपाई

सहारनपुर : कमल संदेश यात्रा के बाद शनिवार से भाजपा की पदयात्रा शुरु हो गयी है। यात्रा के जरिये पार्टी नेता डोर-टू-डोर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। महानगर में कार्यकर्ता छह टोलियों में नगर की पदयात्रा करेंगे।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह हकीकतनगर स्थित रामलीलाला ग्रांउड में पदयात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजेय, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय ने कहा कि पदयात्रा में कोई घर नहीं छूटना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो विकास कार्य पिछले साढे चार साल में किये हैं, उन कार्यों की पदयात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी देनी होगी। सांसद कांता कर्दम व राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना इत्यादि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 2019 में फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बने इसके लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना जरुरी है। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि नगर में प्रतिदिन 6 टोलियां पदयात्रा के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे। पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मनोज चौधरी, लाजकिशन गांधी व पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इसके बाद सभी टोलियां जनसंपर्क अभियान के लिए निकल गयी। पदयात्रा में मुख्य रूप से पदयात्रा संयोजक मनोज ठाकुर, विजय गुप्ता, सतीश चौधरी, अनिल मित्तल, सुमित मलिक, नरेश धनगर, किशोर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, प्रेमपाल कटारिया, गौरव गर्ग, विशाल दुआ, दिनेश सेठी, सुरेंद्र धवन, ज्योति अग्रवाल, संजय गर्ग, ¨पकी गुप्ता, मान ¨सह, एमआजाद अंसारी, पुनीत चौहान, प्रवीण छाबड़ा, अवनीत कौर, वर्षा चोपड़ा, वीना बजाज, रितिका शर्मा, विक्रम शर्मा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.