Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: 'अखिलेश की मानसिकता ही आपराधिक, विदेशों में भारत को बदनाम करते हैं राहुल गांधी' अरुण सिंह विपक्ष पर बरसे

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:02 AM (IST)

    Arun Singh Slams Akhilesh Yadav And Rahul Gandhi अरुण सिंह ने कहा कि यूपी में सपा सरकार के दौरान दंगे होत थे। आज कानून व्यवस्था मजबूत हाे रही है। मोदी सरकार में जनकल्याण की अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। सहारनपुर में डबल रेलवे लाइन का काम पूरा हो गया है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड सरकार का चमत्कारी काम है अब डेढ़ घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचा जाएगी।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा कटाक्ष किया। कहा कि जिसकी मानसिकता ही आपराधिक है, वह कैसे देश को अपराध मुक्त बना सकता है। कहा कि जब भी गुंडे माफियाओं पर कार्रवाई होती है तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परेशान हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह अरुण सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशों में भारत को कमजोर बताकर बदनाम करने का काम करते हैं। जबकि भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

    सर्किट हाउस में की पत्रकार वार्ता

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सवा पखवाड़े में महानगर में होने वाले कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि आए हैं। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उनकी सरकार के दौरान चार घंटे भी बजली नहीं आती थी। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते थे। इनकी सरकार में दंगे होते थे। उनकी सरकार में सौ दंगे हुए थे।

    अब सूपड़ा साफ होने का समय

    लोकसभा चुनाव में जाति धर्म के नाम पर उन्हें थोड़ा सा लाभ मिल गया है। मगर काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं। इसलिए अब इनका यूहां से सूपड़ा साफ होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में कहा कि वह प्दिन प्रतिदिन भारत को कमजोर करने का काम करते हैं। विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री को गाली देते हैं और भारत को कमजोर करने का काम करते हैं।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी के कार्यक्रम में भिड़े दो मंत्री, मंच पर हुई तीखी तकरार!

    कांग्रेस करती है अलगववादियों को समर्थन

    अरुण सिंह ने कहा, कि कांग्रेस अलगाववादियों को समर्थन देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सरसावा एयरपोर्ट से लोग हवाई जहाज में बैठकर जल्दी ही अन्य प्रदेशों में पहुंच जाएंगे। मां शाकुम्भरी विश्व विद्यालय, शाकंभरी देवी पर्यटन तीर्थ यह सब मोदी और योगी की सरकार में संभव हुआ है।

    ये भी पढ़ेंः UP News: मतांतरण की क्लास के पीछे के राज सामने आए, मुफ्त शिक्षा व विदेश में नौकरी का देते थे प्रलोभन

    ये रहे मौजूद

    वार्ता के दौरान यूपी सिड़को के चेयरमैन एवं महानगर भाजपा प्रभारी वाईपी सिंह, विधायक देवेंद्र निम व राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, पूर्व विधायक जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

    comedy show banner