Move to Jagran APP

UP Civic Polls Result 2017: सहारनपुर में भाजपा के संजीव वालिया बने पहले महापौर, बसपा का हंगामा

सहारनपुर मेयर पद की मतगणना में समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी में पहले तो कांटे का संघर्ष चला। इसके बाद संजीव वालिया बड़ी बढ़त पर आ गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 03:18 PM (IST)
UP Civic Polls Result 2017: सहारनपुर में भाजपा के संजीव वालिया बने पहले महापौर, बसपा का हंगामा
UP Civic Polls Result 2017: सहारनपुर में भाजपा के संजीव वालिया बने पहले महापौर, बसपा का हंगामा

सहारनपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में शहर की सरकार चुनने को हो रहे चुनाव में आज सहारनपुर मेयर पद की मतगणना में भाजपा तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी में पहले तो कांटे का संघर्ष चला। इसके बाद संजीव वालिया बड़ी बढ़त पर आ गए। निकाय चुनाव में सहारनपुर में भाजपा के संजीव वाल‍िया  चुनाव जीतकर यहां के पहले महापौर बन गए हैं।  

loksabha election banner

संजीव ने बसपा के फजलुर्रहमान को 1996 वोटों से परजित किया। शुरुआत में फजलुर्रहमान आगे चल रहे थे लेकिन 14 राउंड के बाद संजीव वालिया ने बढत बनाई और वह जीत तक जारी रही। वालिया की जीत के बाद बसपाइयों ने फर्जी वोट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बसपाइयों का आरोप है कि जो वोट सूचना विभाग ने बताए थे उससे 2066 वोटों की अधिक गिनती हुई है। प्रेशर हंगामा कर रहे बसपाइयों को समझाने में जुटे है। प्रशासन ने भाजपा के संजीव वालिया की जीत घोषित कर दी है। 

मेरठ में बसवा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भाजपा प्रत्याशी कांर्ता कर्दम से करीब 23 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। सुनीता भी जीत की ओर बढ रही हैं। 

यह भी पढ़ें: LIVE: यूपी निकाय चुनाव : पोस्टल बैलट की गिनती में इलाहाबाद व आगरा में भाजपा मेयर प्रत्याशी आगे

1- वार्ड 4 मोनिका सिंह भाजपा, 

2- वार्ड 7 नेपाल सिंह भाजपा,

3- वार्ड 14 कुशल भाजपा

4- वार्ड 22 भूरा सिंह भाजपा 

5- वार्ड 26 कमल सिंह भाजपा 

6- वार्ड 29 अशोक राजपूत भाजपा

7- वार्ड 53 मनोज जैन भाजपा

8- वार्ड 19 रमेश छाबड़ा भाजपा

9- वार्ड 23 मुकेश भाजपा, जीते

10- वार्ड 30 मान सिंह जैन भाजपा

11- वार्ड 15 चंद्रजीत सिंह बसपा 

12 - वार्ड 42 विजय कालडा निर्दलीय

13- वार्ड 1 सुनीता सपा 

14- वार्ड 39 प्रदीप उपाध्याय निर्दलीय 

15- वार्ड 36 शाहीना निर्दलीय 

16- वार्ड 68 इमरान सैफी निर्दलीय 

17- वार्ड 69  आमिर कुरैशी  निर्दलीय 

18- वार्ड 61 फुरकाना मलिक

19- वार्ड 33 जुलेखा बसपा

20- वार्ड 11 मेहराज बसपा

21- वार्ड 50 अमित त्यागी निर्दलीय 

22- वार्ड 46 ज्योति गुप्ता भाजपा

23- वार्ड 24 पुनीत चौहान भाजपा

24- वार्ड 27 कार्तिक चौहान भाजपा

25- वार्ड 40 गौरव चौधरी निर्दलीय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.