विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर में दिन निकलते ही भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्‍या Saharanpur News

By Prem BhattEdited By:
Published: Sat, 12 Oct 2019 10:20 AM (IST)

देवबंद में शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और देवबंद नगर पालिका के सभासद चौधरी धारा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

सहारनपुर में दिन निकलते ही भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्‍या Saharanpur News
सहारनपुर में दिन निकलते ही भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्‍या Saharanpur News

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और देवबंद नगर पालिका के सभासद चौधरी धारा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सभासद मौला कष्ट वाला स्थित अपने घर से त्रिवेणी शुगर मिल में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रंखंडी फाटक के समीप पीछे से आए चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें से एक गोली उनके सिर पर लगी जिसके चलते भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हत्‍या के बाद भाजपाइयों का हंगामा, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

भाजपा नेता की हत्या की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा समेत सैकड़ों भाजपाई मौके पर जमा हो गए और पुलिस की कार्यशैली को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। एक सप्ताह के अंदर देवबंद में हुई दूसरे भाजपा की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सहारनपुर के एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर क्राइम ब्रांच को मौके पर भेजा गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है। गौरतलब हो कि रविवार को भी बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से देवबंद क्षेत्र में गैंगवार की आशंका पनपने लगी है। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों का फोर्स भी तैनात किया गया है। पुलिस ने मृत सभासद का शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।