Move to Jagran APP

दर्जनों गांवों में अभियान चला बनाए भाजपा के सदस्य

बिहारीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य साहब सिंह पुंडीर व जिला उपाध्यक्ष सोंनेद्र राणा के नेतृत्व में रविवार को बिहारीगढ़ मंडल के कई गांवों में पार्टी के लिए लोगों को जोड़ा गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 11:02 PM (IST)
दर्जनों गांवों में अभियान चला बनाए भाजपा के सदस्य
दर्जनों गांवों में अभियान चला बनाए भाजपा के सदस्य

सहारनपुर, जेएनएन। बिहारीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य साहब सिंह पुंडीर व जिला उपाध्यक्ष सोंनेद्र राणा के नेतृत्व में रविवार को बिहारीगढ़ मंडल के कई गांवों में पार्टी के लिए लोगों को जोड़ा गया। इसके लिए सदस्यता फार्म भरवाकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया गया।

loksabha election banner

साहब सिंह पुंडीर व जिला उपाध्यक्ष क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर, मनोहरपुर, तोता टांडा, सुंदरपुर, सतपुरा, फतेहपुर, रसूलपुर आदि गांवों में पहुंचे, जहां वे अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर-घर गए और सदस्यता उनके सदस्यता फार्म भरवाए। इसके बाद उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान साहब सिंह पुंडीर व जिला उपाध्यक्ष सोंनेद्र राणा ने लोगों को भाजपा की नीतियां समझाई। इस दौरान बिहारीगढ़ मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान, प्रदीप कुमार, अनुज राणा, हिमांशु मित्तल, प्रशांत राणा आदि लोग मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.