Move to Jagran APP

भाजपा का चुनावी हथकंडा : सांसद

सहारनपुर के बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भाजपा का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने का हथकंडा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM (IST)
भाजपा का चुनावी हथकंडा : सांसद
भाजपा का चुनावी हथकंडा : सांसद

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर के बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भाजपा का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने का हथकंडा है। जनता की नाराजगी से परेशान भाजपा सरकार लोगों में खौफ का माहौल पैदा कर समाज को बांटकर चुनाव जीतना चाहती है। मौलाना कलीम सिद्दीकी को तत्काल रिहा किया जाए। कहा कि विकास के नाम पर किए गए वायदे अधूरे हैं। जनता अब परिवर्तन चाहती है।

loksabha election banner

मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी चुनावी स्टंट

छुटमलपुर (सहारनपुर): मजलिस अंसारुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अताउर्रहमान जमील कासमी ने फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी को चुनावी स्टंट बताते हुए नाराजगी का इजहार किया है।

बुधवार को मुफ्ती अताउर्रहमान जमील कासमी ने बयान जारी कर कहा कि देश का संविधान सभी को अपने अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने की इजाजत देता है। कहा कि चुनाव से ठीक पहले उनकी गिरफ्तारी किसी और चीज की तरफ इशारा कर रही है।

कलीम सिद्दीकी का केस लड़ेगी जमीयत

देवबंद (सहारनपुर): जबरन मतातरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए मौलाना कलीम सिद्दीकी का केस जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) ने लड़ने का एलान किया है।

जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बताया कि जमीयत महाराष्ट्र इकाई इस केस की पैरवी करेगी। इसके लिए वकीलों का एक पैनल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जमीयत के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायालय में जोरदार बहस की। इसके चलते कोर्ट ने मौलाना कलीम सिद्दीकी की रिमाड की माग को खारिज कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। वहीं, मौलाना कलीम की गिरफ्तारी से इस्लामिक हल्कों में हलचल मची हुई है। फतवा आनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने मौलाना कलीम की गिरफ्तारी पर कहा कि किसी व्यक्ति का जबरन मतातरण नहीं कराया जा सकता है। यह आस्था से जुड़ा मामला होता है। उम्मीद है कि जल्द ही मौलाना कलीम रिहा होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.