भाजपा करती है सभी वर्गो का सम्मान: निम
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को सम्मान देती है।
गांव चकवाली में कश्यप समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कश्यप समाज के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा भाजपा सभी वर्गों का सम्मान करती है और साथ लेकर चलती है। प्रधानमंत्री द्वारा जनता के लिए चलाई गई आवास, उज्जवला योजना, सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया और कहा क्षेत्र का विकास ही उनका प्रथम लक्ष्य है। क्षेत्र के विकास के लिए कई योजना प्रस्तावित है। जिन पर शीघ्र कार्य होंगे। कश्यप समाज के सोम प्रकाश कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप ने कहा कश्यप समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है और आने वाले 2019 के चुनाव में कश्यप समाज पूरे प्रदेश में भाजपा के साथ चलने का कार्य करेगा। कश्यप समाज को यदि कहीं सम्मान मिला है तो वह भाजपा में मिला है। इससे पूर्व कश्यप समाज की ओर से भाजपा विधायक को पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में राजू कश्यप, अर¨वद कुमार कश्यप, पवन, डॉक्टर वीरेंद्र ¨सह, आजाद, कुलदीप, गजू राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, संजय चौधरी, सहित काफी लोग रहे।