पंचायत चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की होगी जीत : डा. शर्मा
डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि सभी वार्ड ब्लाक व विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त कर दिए हैं व सभी भाजपा कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सहारनपुर जेएनएन। भाजपा के देहात विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में सभी भाजपा प्रत्याशी विजय हासिल करेंगे। डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि सभी वार्ड, ब्लाक व विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ग्राम कुराली में भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए देहात विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि सभी वार्ड, ब्लाक व विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त कर दिए हैं व सभी भाजपा कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से देहात विधानसभा बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रही है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का इस समय एकमात्र लक्ष्य पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सभी सीटों पर विजय दिलाना है, जिसमें वह पूरी तरह सफल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें। कार्यक्रम में गांव चौरा के प्रधान रविद्र चौधरी ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर मंत्री अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, बिजनेश प्रधान, मुनेश त्यागी, बिजेंद्र धीमान, राकेश त्यागी, बोधराम धीमान, अरविद राणा, पवन सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।