Move to Jagran APP

भीमआर्मी ने केंद्र व महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला

सहारनपुर: शुक्रवार शाम मुंबई में भीमआर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में लेने से

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:23 PM (IST)
भीमआर्मी ने केंद्र व महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला
भीमआर्मी ने केंद्र व महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला

सहारनपुर: शुक्रवार शाम मुंबई में भीमआर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में लेने से खफा भीमआर्मी ने शनिवार को सहारनपुर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आर्मी सदस्यों ने कलक्ट्रेट तिराहे पर केंद्र व महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंककर नाराजगी जताई।

loksabha election banner

पुतला फूंकने के बाद जिला अध्यक्ष कमल वालिया ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, जिसमें शुक्रवार शाम मुंबई में भीमआर्मी प्रमुख चंद्रशेखर व अन्य साथियों के साथ जो भी कुछ हुआ, उसका जिक्र किया। ज्ञापन में लिखा कि केंद्र सरकार के इशारे पर महाराष्ट्र सरकार ने जान बूझकर पहले तो हिरासत में लिया, मगर जब सोशल मीडिया पर भीमआर्मी एकत्रित हुई तो सरकार ने चंद्रशेखर को पुन: होटल में छोड़ कर नजरबंद कर लिया। कमल वालिया ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भीमआर्मी संस्थापक के साथ कुछ भी गलत हुआ तो भीमआर्मी देशभर में आंदोलन करेगी। पुतला फूंकने वालों में विनोद प्रधान, प्रवीण गौतम, दीपक, टींकू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.