मंहगाई विरोधी बंद के लिए कांग्रेस की रणनीति घोषित
सहारनपुर : मंहगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा दस सितंबर को घोषित बंद के लिए जहां पार्टी न
सहारनपुर : मंहगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा दस सितंबर को घोषित बंद के लिए जहां पार्टी नेताओं ने बंद को सफल बनाने को सभी व्यापार मंडलों से सहयोग की अपील की। वहीं शांतिपूर्वक किए जाने वाले बंद की रणनीति भी घोषित की।
शनिवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी व मसूद अख्तर तथा जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि देश में मंहगाई चरम पर पेट्रोल के दाम आसमान पर है। सरकार जनता को लूटने का कार्य कर रही है। जिन देशों को भारत तेल निर्यात कर रहा है वहां तेल सस्ता है। वैसे भी वर्ष 2014 से 2018 तक केंद्र सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने का कार्य किया है। कहा कि बंद शांतिपूर्वक कराया जायेगा। शहर में घंटाघर पर धरना होगा तथा कस्बों में नगर व ब्लाक अध्यक्ष 2 बजे तक होने वाले सांकेतिक बंद की कमान संभालेंगे। बंद में सहयोग को तमाम व्यापार मंडलों, आइआइए व एसआइए सहित सभी व्यापारी संगठनों सहयोग की अपील की गई है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा-बसपा का बंद को पहले ही हाईकमान स्तर पर समझौता हो गया है तथा इन दलों को भी आंदोलन में साथ चलने का आग्रह किया गया है। वैसे 23 दलों का बंद को समर्थन है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री लियाकत अली, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, गणेश दत्त शर्मा इमरान कुरैशी, संजीव कौशला, अशोक सैनी, गुलफाम अंसारी सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद रहे।