Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आचार्य प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:32 PM (IST)

    सहारनपुर : मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में इस वर्ष चले पांच दिवसीय आयुर्वेद समारोह में दे ...और पढ़ें

    Hero Image
    आचार्य प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मान

    सहारनपुर : मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में इस वर्ष चले पांच दिवसीय आयुर्वेद समारोह में देश की प्रख्यात योग गुरुआचार्य प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मान से नवा•ा गया।

    मॉरीशस में प्रत्येक वर्ष एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक डॉक्टर्स मॉरीशस द्वारा धन्वंतरि दिवस को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय उच्चायोग मॉरीशस व आयुर्वेदिक डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में मॉरीशस सरकार के मंत्री व अटार्नी जनरल एमगोबिन, मॉरीशस उच्चायुक्त भारत जे गोबर्धन, भारतीय उच्चायोग के अधिकारी, विश्व ¨हदी सचिवालय मॉरिशस के सचिव विनोद मिश्र, सनातन धर्म टेंपल फेडरेशन के प्रमुख रामदयाल, मॉरिशस स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव आरपी नोबथ की उपस्थिति में आयुर्वेदिक डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.राधकी सून व उपाध्यक्ष डा. गोपूल ने आचार्या प्रतिष्ठा को धन्वंतरि आयुर्वेद सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आचार्या प्रतिष्ठा द्वारा किये गए आयुर्वेद, योग और शास्त्रीय नृत्य के अनूठे समन्वय और भारत की अध्यात्मपरक चिकित्सा पद्धति का सम्मान है। सहारनपुर की बेटी को यह सम्मान मिलने पर यहां के मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम में योग साधकों ने एक दूजे को इस उपलब्धि की बधाई दी। महानगर के बेरीबाग निवासी आचार्या प्रतिष्ठा के पिता योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण और मां इष्ट शर्मा ने इसे भारतीय ऋषियों के ज्ञान की परंपरा का सम्मान बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें