कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे भीम आर्मी प्रमुख के ऑडियो-वीडियो
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के आए दिन वायरल होते चेतावनी भरे ऑडियो और वीडियो उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने हैं।
सहारनपुर(जेएनएन)। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के आए दिन वायरल होते चेतावनी भरे ऑडियो और वीडियो उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने हैं। नया वायरल वीडियो सीधे पुलिस-प्रशासन के लिए धमकी है। खास बात यह कि प्रशासन ने सहारनपुर की इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित कर रखी है। बावजूद इसके वायरल होते वीडियो को रोकने में विफल है।
तस्वीरों में देखें-पुलिस से उलझती यूपी की पब्लिक
नया वीडियो दो मिनट का
भीम आर्मी प्रमुख का फेसबुक पर अपलोड नया वीडियो करीब दो मिनट का है। इसमें अगर वह उत्पीडऩ बंद करने की धमकी दे रहा है। उसने धमकी दी कि वह सहारनपुर आ गया तो फिर कुछ नहीं संभलेगा। दरअसल भीम आर्मी के कथित पांच विवादित ऑडियो से कई गांव में पहले ही दहशत का माहौल पैदा हो गया है। रविदास नाम के फेसबुक एकाउंट पर रावण ने नया वीडियो अपलोड किया है। इसके जरिए उसने मां-भाई को हिरासत में लेने पर खुली धमकी दी और कहा कि मां-भाई को पकडऩा तो दूर, यदि पुलिस ने मेरे किसी भी साथी को उठाया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाना। यह पहली और अंतिम चेतावनी है।
यह भी पढ़ें: संतकबीर नगर के पुलिस-पब्लिक संघर्ष में घायल थानाध्यक्ष की हालत बिगड़ी
जल्द होगी भीम आर्मी प्रमुख की गिरफ्तारी
सहारनपुर के सरसावा के रहने वाले सरसावा के जसरथ राणा, सुभाष चौहान आदि ठाकुरोंं ने एसएसपी को भीम आर्मी के दो युवकों के बीच फोन पर हो रही बातचीत की सीडी सौंपी। इसमें पांच ऑडियो हैं। इसमें दो युवकों की आपसी बातचीत अवैध असलाह और कारतूसों की डिलीवरी को लेकर है। हालांकि सहारनपुर पुलिस मुखिया ने कहा कि संबंधित इलाकों चौकसी बढ़ा दी गई है। कानून व्यवस्था पर आंच नहीं आने देंगे। भीम आर्मी प्रमुख की बहुत जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।