Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने नहीं किया कोई काम: रामसकल

सरसावा (सहारनपुर) : पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सर

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:03 PM (IST)
भाजपा सरकार ने नहीं किया कोई काम: रामसकल

सरसावा (सहारनपुर) : पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने ऐसा कोई काम नहीं किया जो आमजन को प्रभावित कर सके। जबकि सपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर शनिवार को गांव गदरहेडी में बस अडडे के समीप समाजवादी विकास विजन एवं समाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रामसकल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कि किसान विरोधी नीतियों से किसान दुखी हो आत्महत्या को मजबूर है। गन्ना बकाया भुगतान, फसलों के वाजिब दाम न मिलने से वह आर्थिक तंगी झेल रहा है। उन्होंने सपा कार्यकाल की उपलब्धियां बताई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नकुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश सचिव जगपालदास व जिलाध्यक्ष चौ. रुद्रसेन ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। इस सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न व शोषण किसानों का ही हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी बलवन्त ¨सह तथा संचालन संजय राठी ने किया। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र राठी, चौ.रणधीर ¨सह, ओमप्रकाश एडवोकेट राम आशीष यादव, बिट्टू नंबरदार आदि ने संबोधित कर सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। प्रदेश अध्यक्ष रहे चौ. रामशरण दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर अशोक प्रधान, पप्पू बोन्सा, अमर ¨सह, चन्द्रपाल, अजय नथोडी, जोगेंद्र राठी, मदन गोपाल, चौ. सुशील सांपला, नाथी राम खंडवा संदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.