सरकार से नाराज शिक्षा मित्र में आक्रोश
सहारनपुर: उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में शिक्षा मित्रों न
सहारनपुर: उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में शिक्षा मित्रों ने सरकार की वादा खिलाफी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि सरकार जिस तरह की मानसिकता पर चल रही है।उसका बदला शिक्षामित्र लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने टीईटी पास शिक्षा मित्रों के विरुद्ध पेपर के बाद 60 व 65 प्रतिशत की कट आफ लगाकर शिक्षा मित्रों को आत्महत्या को मजबूर कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अहमद ने कहा कि किसी भी भर्ती पेपर में इतनी ऊंची कट आफ नहीं लगाई जाती तथा सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों को बेकार करने की दोषी सरकार है। ऊंची मेरिट के कारण आधे से ज्यादा पद खाली रह जाएंगे। जो उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से कट आफ हटाकर भर्ती करने की मांग की। इस दौरान बीना राणा, शिव कुमार, संजय, राजेश, स्वाति, नीलम, निरंजन, शिवम, मुनेश, अजय, अनमोल जैन, नईम, संजय, कामिल आदि मौजूद रहे। रविन्द्र बने रोडवेज इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष
जासं, सहारनपुर : यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के कार्यालय पर आयोजित बैठक में हुए वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार को शाखा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप गुप्ता व बृजमोहन शर्मा तथा राकेश गुप्ता की देखरेख में संपन्न चुनाव में शाखा मंत्री विशंभर तिवारी, संयुक्त मंत्री मोहम्मद आकिम, व उमेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्यक्ष मोहम्मद कामिल, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, संगठन मंत्री गो¨वद ¨सह लांबा, क्षेत्रीय प्रतिनिधि कुलदीप गुप्ता, रविन्द्र ¨सह, संजीव, गज¨सह, सोमनाथ, प्रविन्द्र चुने गए।