Move to Jagran APP

प्रकाशपर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

श्री गुरु गोविद सिंह जी महाराज के प्रकाशपर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरबाणी का गायन किया जा रहा था। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की पालकी की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:05 AM (IST)
प्रकाशपर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन
प्रकाशपर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

सहारनपुर, जेएनएन। श्री गुरु गोविद सिंह जी महाराज के प्रकाशपर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरबाणी का गायन किया जा रहा था। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की पालकी की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

गुरुवार को नुमाइश कैंप पंजाबी गुरुद्वारे से नगर कीर्तन आरंभ हुआ। सबसे आगे बैंड और ढोल नगर कीर्तन के आने का संदेश दे रहे थे। पटियाला से आई अखाड़ा पार्टी के करतबों को देखने के लिए भारी संगत उमड़ रही थी। आग पर करतब ने सभी को हैरान कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे जयकारों से वातावरण को गुंजा रहे थे। पंच प्यारों की अगुवाई में पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी सुशोभित थे। पंजाबी गुरुद्वारे के शबदी जत्था सबसे पीछे संगत के साथ गुरबाणी का गायन कर रहे थे। नगर कीर्तन में स.अमनदीप सिंह, स.तजिदर सिंह, स.महेंद्र सिंह, स.धीरेंद्र सिंह, स.रोमी सिंह, स.हरजीत सिंह, स.अमरजीत सिंह, स.निर्मल सिंह, स.दीपक सिंह, स.देवेंद्र सिंह जोनी, स.गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे। वहीं श्री दिव्य शक्ति सांस्कृतिक संगठन द्वारा बेरीबाग गुरुद्वारे से निकाले गए नगर कीर्तन का स्वागत कर प्रसाद का वितरण किया गया। अंकुश सोनी, विनीत मक्कड़, अजय छोकरा, देवेंद्र छाबड़ा, अतुल सचदेवा, लवि भाटिया, सागर बजाज, कपिल मिगलानी, अर्पित बठला, राहुल मिगलानी, रमन बत्रा थे। सी-13

अधिवक्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाई जयंती

सहारनपुर: सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में बार प्रांगण में श्री गुरु गोविद सिंह जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम सिंह जोशा एवं चंद्रजीत सिंह निक्कू ने अरदास के साथ खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविद सिंह जी को याद किया। मुलखराज व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिशंबर सिंह पुंडीर ने की। पूर्व डीजीसी प्रमोद शर्मा, ब्रहमजीत शर्मा, महासचिव राजीव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अरविद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश भारद्वाज, घनश्याम सिंह, नितिन शर्मा, अक्ष्य मित्र वत्स, संजीव शर्मा, अमरीश पुंडीर, राहुल त्यागी, प्रमोद कपिल, सतेंद्र सिंह, निशांत त्यागी, विपिन कौशिक, अनुराग गुप्ता, तुषार अग्रवाल, स्वराज सिंह, सतेंद्र वर्मा, शाह आलम, ऋषिपाल, राजकुमार शर्मा, राजकुमार गुप्ता, राजीव चौहान, सौरभ जैन आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.