विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सन्नवर ने लिए था दुष्यंत गौतम का नाम, घर पहुंची सीबीआई टीम

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:46 AM (IST)

सीबीआई टीम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में उर्मिला सन्नवर के सहारनपुर स्थित आवास पर पहुंची।

उर्मिला के दिल्ली में होने के कारण नहीं हो सकी पूछताछ। फाइल फोटो

उर्मिला के दिल्ली में होने के कारण नहीं हो सकी पूछताछ। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में सीबीआई की टीम उर्मिला सन्नवर के आवास पर पहुंची। हालांकि, उर्मिला के दिल्ली में होने के कारण टीम की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

बताया गया कि वह अंकिता भंडारी के माता-पिता को साथ लेकर दिल्ली गई हैं। ऐसे में सीबीआई की टीम अब सोमवार को दोबारा उनके घर पहुंच सकती है। टीम ने आवास पर मौजूद केयरटेकर को अपने आने की जानकारी दी।

अब सोमवार को आई सीबीआई

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर एक बार फिर जांच की गतिविधियां तेज होने से मामले ने चर्चा पकड़ ली है। सीबीआई टीम के उर्मिला सन्नवर के घर पहुंचने को इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, टीम किस बिंदु पर जानकारी जुटाने पहुंची थी और आगे की कार्रवाई का स्वरूप क्या होगा, इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सीबीआई की टीम निर्धारित कार्रवाई के सिलसिले में शनिवार को उर्मिला सन्नवर के आवास गोविंदनगर में पहुंची थी। वहां उनके मौजूद नहीं होने पर टीम को पता चला कि वह दिल्ली गई हुई हैं। बताया गया कि उर्मिला अपने साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता को भी दिल्ली लेकर गई हैं। इसके चलते टीम की उनसे सीधे मुलाकात नहीं हो पाई।

इसके बाद टीम ने घर पर मौजूद केयरटेकर को अपने आने के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उर्मिला के आवास पर नहीं मिलने के कारण आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार का दिन संभावित बताया जा रहा है। बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सन्नवर की कई आडियो वायरल हुई थी। जिसमें दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया था।

उर्मिला सन्नवर के दिल्ली से लौटने के बाद सीबीआई टीम की अगली कार्रवाई को लेकर नजरें टिकी हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के चर्चित मामलों में शामिल है। इस मामले में सामने आने वाले घटनाक्रम पर लोगों की निगाहें बनी रहती हैं। ऐसे में सीबीआई टीम के उर्मिला सन्नवर के घर पहुंचने की खबर ने प्रकरण को फिर चर्चा में ला दिया है।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लगाया राजनीतिक पाखंड का आरोप

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: CBI ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार में कई घंटे तक की पूछताछ, उर्मिला सनावर के घर भी दस्तक