मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली, हंगामा
इस्लामनगर में गांव में बिजली के मीटर लगाने गये ठेकेदार के कर्मचारियों पर अवैध वसूली आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंचे विभाग के जेई ने प्राईवेट कर्मचारियों को जमकर हड़काया और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।
सहारनपुर, जेएनएन। इस्लामनगर में गांव में बिजली के मीटर लगाने गये ठेकेदार के कर्मचारियों पर अवैध वसूली आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंचे विभाग के जेई ने प्राईवेट कर्मचारियों को जमकर हड़काया और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।
क्षेत्र के गांव नैनखेड़ी में इस्लामनगर उपखंड की ओर से उपभोक्ताओं के मीटर लगाने का कार्य ठेकेदार के कर्मचारी अरविद आदि कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उस पर ग्रामीणों से मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए उन्हें घेर लिया और जमकर बहस हुई। घटना की सूचना जेई संजय को दी गयी, जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। कर्मचारी अरविन्द का कहना है कि उसने किसी भी ग्रामीण से मीटर लगाने के लिए पैसे की मांग नहीं की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये। जेई ने ठेकेदार के कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि आगे से उनके बारे में ऐसी कोई शिकायत मिली तो वे उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करेंगे। तब कही जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।