Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जय श्रीराम का नारा लगाने वाले अहसान राव को मिला गनर

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM (IST)

    सहारनपुर जेएनएन। गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगान

    Hero Image
    जय श्रीराम का नारा लगाने वाले अहसान राव को मिला गनर

    सहारनपुर, जेएनएन। गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगाने वाले अहसान राव को प्रशासन ने गनर दे दिया है। भाजपा नेता अहसान राव ने बताया कि मेरे द्वारा एसएसपी सहारनपुर को धमकियां मिलने से पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिससे प्रशासन ने एक गनर दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से भी उनकी हाल ही में दिल्ली में मुलाकात हुई थी। बता दें अहसान राव ने पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह की सहारनपुर में हुई रैली में जय श्री राम के नारे लगाने से सुर्खियों में आ गए थे, जिससे उनको धमकियां भी मिली थी। इसके चलते उनको प्रशासन ने गनर दे दिया है, जिससे वह बड़े प्रवक्ताओं के साथ टीवी डिबेट में भी भाग ले रहे है। अहसान राव ने बताया कि में राष्ट्र के प्रति में हमेशा समर्पित रहूंगा व देश सेवा करूंगा, धमकियों से डरने वाला नहीं हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा-बसपा छोड़ 100 मुस्लिमों ने ली भाजपा की सदस्यता

    संवाद सूत्र, नागल: भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाटखेड़ी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के करीब 100 लोगों ने सपा, बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की एवं नागल प्रधान चौधरी राजकरण ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा महेंद्र सैनी एवं क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने सभी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा आज देश एवं प्रदेश मोदी एवं योगी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तबरेज आलम एवं संचालन विपिन आर्य ने किया। इस अवसर पर राकेश गांगुली, मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी ,संजय चेयरमैन, ब्रहम सिंह, मान सिंह सैनी, कपिल डाबर, मनमोहन सिंह, लियाकत अली, अरुण त्यागी, दिनेश आर्य, परवेज, मोहतमीम, बबलू आढ़ती, संजीव कश्यप ,साजिद, एहसान, नौशाद आदि मौजूद रहे।