Move to Jagran APP

मूसलधार बारिश से यमुना उफनी

हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते शनिवार की आधी रात से यमुना नदी ने रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 11:54 PM (IST)
मूसलधार बारिश से यमुना उफनी
मूसलधार बारिश से यमुना उफनी

सहारनपुर, जेएनएन। हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते शनिवार की आधी रात से यमुना नदी ने रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। यमुना का लगातार बढ़ता जलस्तर शाम पांच बजे तक 8.14 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। इसने प्रशासन और तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ा दी। पर्वती गांव में मौजूद एसडीएम ने अलर्ट जारी करते हुए 3 गांव के परिवारों को अपने घर छोड़कर निकटवर्ती गांव कंबोमाजरा में स्थित यमुना खादर इंटर कॉलेज परिसर में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की चेतावनी दी।

loksabha election banner

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों से हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है, जिस करण आधी रात के बाद से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा था। रविवार की सुबह होने तक जलस्तर बढ़कर प्रात: 8 बजे हथनीकुंड़ बैराज से 2 लाख 57 हजार 246 क्यूसेक तक पहुंच गया। हथिनी कुंड बैराज पर रविवार को दिनभर यमुना नदी का रौद्र रूप सबके लिए डरावना बना रहा। लगातार बढ़ता जलस्तर शाम पांच बजे 8.14 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। इन हालात के चलते प्रशासन भी दोपहर से ही अलर्ट हो गया था। एसडीएम युगराज सिंह प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के लाव लश्कर के साथ यमुना किनारे पहुंच गए थे। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने यमुना तटवर्ती क्षेत्र में स्थित बाढ़ चौकियों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया। एसडीएम ने रात में जलस्तर और बढ़ने की संभावना के चलते नुनियारी, जोधेबांस और धौलरा गांवों में पहुंच कर चेतावनी प्रसारित करा दी कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण इन गांवों की आबादी को खतरा हो सकता है। इसीलिए सभी ग्रामीण अपने परिवारों के साथ अपने गांव को छोड़ दें और कंबोमाजरा गांव के यमुना खादर इंटर कॉलेज में सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। जहां प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं कर रखी हैं।

-----------

यह गांव हैं बाढ़ के खतरे की जद में

यमुना नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से तटवर्ती गांव बरथा कोरसी, बरथा असलमपुर, धौलरा, नुनियारी, टटौहल, रसूली, जोधेबांस को सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है।

-----------

मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

मंडलायुक्त संजय कुमार ने बाढ़ के हालात को देखते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को जारी आदेश में कहा है कि बाढ़ सुरक्षा चौकियों को अलर्ट पर रखें और संबंधित अधिकारियों को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ के संभावित क्षेत्रों में ही कैंप कराएं। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर ग्राम वासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करें तथा खाने के पैकेट, प्रकाश एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित रखें। इसके अलावा इन क्षेत्रों की सभी सीएचसी व पीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी भी अलर्ट पर रहेंगे। ---इनसेट----

यमुना नदी का जलस्तर समय जलस्तर (क्यूसेक में)

सुबह 6 बजे 90000

7 बजे 155272

8 बजे 257947

9 बजे 325518

10 बजे 430817

11 बजे 510211

दोपहर 12 बजे 600000

1 बजे 650000

2 बजे 700000

3 बजे 760000

शाम 4 बजे 787000

5 बजे 814000

बारिश की स्थिति पांवटा साहिब 147 मिमी

ताजेवाला 90.2 मिमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.