विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर से भागकर प्रेमविवाह के बाद कुछ इस तरह आरजू हुई खुशनसीब, जानें पूरी कहानी Saharanpur News

By Taruna TayalEdited By:
Published: Fri, 19 Jul 2019 01:34 PM (IST)

प्रेम विवाह करने वाले नवदंपती ने परिजनों से जान को खतरा बताया। साथ ही गांव वालों ने जिंदा जलाने की ...और पढ़ें

घर से भागकर प्रेमविवाह के बाद कुछ इस तरह आरजू हुई खुशनसीब, जानें पूरी कहानी Saharanpur News
घर से भागकर प्रेमविवाह के बाद कुछ इस तरह आरजू हुई खुशनसीब, जानें पूरी कहानी Saharanpur News

सहारनपुर, जेएनएन। मुस्लिम समाज की युवती ने सैनी समाज के युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया। नवदंपती के अनुसार अब दोनों के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन्होंने एसओ बिहारीगढ़ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
शादी के बाद बदला नाम
थाना बिहारीगढ़ के गांव कुरड़ीखेड़ा की रहने वाली आरजू अपने पति अमित सैनी के साथ एसपी सिटी से मिलने पहुंची। उसने बताया कि हम दोनों ने पिछले दिनों घर से भागकर शादी कर ली। अपना नाम आरजू से खुशनसीब रख लिया। कोर्ट में हुए बयान में भी उसने पति के पक्ष में ही बयान दिए, लेकिन परिजनों के कहने में आकर एसओ बिहारीगढ़ उन्हें परेशान कर रहे हैं। थाने में शिकायत करने पर उल्टा उसके पति को ही हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया जाता है। आरजू ने बताया कि बुधवार को वह पति संग ससुराल पहुंची तो उन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया और जिंदा जलाने की धमकी दी गई।
इन्‍होंने बताया
मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरजू से खुशनसीब बनी युवती अपने पति के साथ मेरे पास सुरक्षा मांगने आई थी। मैंने उनकी बात सुनकर सीओ बेहट व एसओ बिहारीगढ़ को फोन कर मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। दंपती को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।