Move to Jagran APP

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें: त्यागी

सहारनपुर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उ

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Aug 2017 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 11:37 PM (IST)
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें: त्यागी
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें: त्यागी

सहारनपुर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों व विचारों को जीवन में अंगीकार कर संगठन की मजबूती में अमूल्य योगदान दें। उन्होंने आह्वान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश उपाध्याय अश्वनी त्यागी शनिवार को दाबकी जुनारदार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी व जनसंघ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में नये भारत का निर्माण होने जा रहा है विश्व पटल पर अब नये भारत की पहचान बन रही है। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. धर्म¨सह सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जीवनभर संघर्ष करते रहे और उन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया। एकात्म मानवतावाद के परिचायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्र में नई चेतना लाने का भी काम किया जो आज भाजपा के रूप में हम सबके बीच विद्यमान है। हम सभी को उनके आदर्शों व विचारों को अंगीकार कर राष्ट्र उत्थान में कार्य करने होंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। इसलिए वह अपने दायित्वों का निर्वहन कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी व देवबंद के विधायक कुंवर ब्रजेश ¨सह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श व विचार आज भी प्रेरणास्त्रोत के रूप में हमारे बीच विद्यमान है, उन्हें और अधिक प्रासंगिक किये जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर ¨सह पुंडीर, जिला प्रभारी देवव्रत त्यागी, क्षेत्रीय सह संयोजक मोहन तायल, पूर्व विधायक सुखबीर ¨सह पुंडीर व महावीर ¨सह राणा, भाजपा के जिला महामंत्री किरत ¨सह, उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, बिजेंद्र जाट, सोनेंद्र राणा, अजीत राणा, डा. महेंद्र सैनी, कृष्णपाल, पवन ¨सह राठौर, रजनी शर्मा, सविता चौधरी, सरिता वालिया, सरोज शर्मा, नेहा राणा, अशोक बुढेडा आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन इंद्रेश त्यागी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.