Move to Jagran APP

कोरोना को हराने के लिए सामूहिक रसोई शुरू

कोरोना महामारी को हराने के लिए लागू लॉकडाउन में गढ़वाल सभा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए सामूहिक रसोई का शुभारंभ किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:02 AM (IST)
कोरोना को हराने के लिए सामूहिक रसोई शुरू
कोरोना को हराने के लिए सामूहिक रसोई शुरू

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी को हराने के लिए लागू लॉकडाउन में गढ़वाल सभा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए सामूहिक रसोई का शुभारंभ किया है।

loksabha election banner

नवीन नगर स्थित गढ़वाल सभा भवन में संस्था के प्रधान वीरेंद्र कंठवाल ने बताया कि रसोई में 700 लोगों के लिए निश्शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। पार्षद नरेश रावत ने कहा कि यह कार्य आपसी सहयोग से किया जा रहा है। महामंत्री महीपाल सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, भगवती प्रसाद, विजयपाल रावत, वीरेंद्र तेलवाल, विकास शर्मा रसोई के संचालन में हाथ बंटा रहे थे। वहीं राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को भोजन सामग्री बांटी है। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता जिला महामंत्री अनुज गर्ग, वरिष्ठ संगठन मंत्री विजय गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सपना गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बबीता बंसल, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष रक्षिता पंडित का सहयोग रहा। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था

सहारनपुर: गौशाला रोड स्थित गोशाला में रविवार को सामाजिक संस्था प्रगति सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने वृद्ध गाय के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई। संस्था के संस्थापक डा. आदित्य राठी ने बताया गौशाला में दुधारू गायों को तो हरा चारा उपलब्ध है, लेकिन जो गाय दूध नही देती वह केवल भूसे पर निर्भर है, उनको खाने को हरा चारा नही मिलता इसीलिए संस्था के द्वारा यह निर्णय लिया गया। राहत कोष में राशि भेजी

सहारनपुर: विश्व हिदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष बृजेश प्रजापति द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार की राशि भेजी गई। महासंघ द्वारा लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों व निर्धनों को चाय-नाश्ता भी कराया जा रहा है। दस परिवारों को एक सप्ताह की खाद्य सामग्री भी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.