43 नए पॉजिटिव केस मिले
कोरोना से मरने वालों की संख्या में गुरुवार को एक और की बढ़ोतरी हो गई। इसकी गिनती शामली के रिकार्ड में होगी क्योंकि मरीज को गंभीर हालत में यहां शिफ्ट किया गया था। जिले में मौत का आंकड़ा अभी 26 ही है।
सहारनपुर जेएनएन। कोरोना से मरने वालों की संख्या में गुरुवार को एक और की बढ़ोतरी हो गई। इसकी गिनती शामली के रिकार्ड में होगी, क्योंकि मरीज को गंभीर हालत में यहां शिफ्ट किया गया था। जिले में मौत का आंकड़ा अभी 26 ही है। शाम को आई कोरोना मरीजों की सूची में 43 नए लोगों में पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई। 31 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें छुट्टी दे दी गई। जिले में अब एक्टिव केस 867 हो गए हैं।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शामली के कस्बा झिझाना के रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग को 11 अगस्त को राजकीय मेडिकल में शिफ्ट किया गया था। यह सांस के रोगी थी, जिनकी गुरुवार सुबह मौत हो गई। इनकी मौत की गिनती शामली के कोरोना रिकार्ड में की जाएगी। इसके अलावा शाम को पॉजिटिव मरीजों की आई सूची में 43 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें नुमाइश कैंप, गोपालनगर, साहिबजी नगर, गिल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, आवास विकास,चंद्र नगर, वैशाली विहार, गढ़ी मलूक, ब्रह्मपुरी सहित आदि क्षेत्रों के रहने हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1918 हो गई है, जबकि 31 मरीजों की छुट्टी के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1025 हो गया है। अब एक्टिव केस 867 हो गए हैं। ज्यादातर मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।