डॉक्टर सहित 177 पॉजिटिव, एक्टिव केस 1623
जिले में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 177 नए कोरोना मरीज सामने आए। इनमें डॉक्टर व पुजारी सहित आम शहरी शामिल हैं। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या 4644 हो गई है जबकि 163 मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1623 बचे हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 177 नए कोरोना मरीज सामने आए। इनमें डॉक्टर व पुजारी सहित आम शहरी शामिल हैं। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या 4644 हो गई है, जबकि 163 मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1623 बचे हैं।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शनिवार को कोरोना के लिहाज से दिन अच्छा रहा, क्योंकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इसके अलावा 177 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इनमे शहर के दो मंदिरों के पुजारी व डॉक्टर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि, कोरोना मरीजों की सूची के अनुसार देवबन्द, नकुड़, नागल, गंगोह के अलावा नुमाइश कैम्प, चन्द्र नगर, मिशन कंपाउंड, आवास विकास, बदतला यादगार, हनुमान नगर, नवीन नगर,मोहल्ला चोंताला, माधव नगर, हसनपुर भलस्वा, गुरुद्वारा रोड, ब्रिज विहार कलोनी सहित पंजाबी बाग के रहने वाले लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4644 हो गई है। 163 मरीजों की छुट्टी हो गई है। जिले में अब 1623 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले में अब तक 54 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 2967 स्वस्थ हो चुके हैं। ----- सहारनपुर---कोरोना मीटर कुल केस/ 24 घंटे में 4644/177
सक्रिय केस/24 घंटे में 1623/177
स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में 2967/163
कुल मौत/ 24 घंटे में 54/00
कुल टेस्ट/24 घण्टे में 95998/3210